Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सर्वपितृ अमावस्या पर लगने वाला है सूर्य ग्रहण! जानें 'महालया' का श्राद्ध करने का शुभ मुहूर्त
Mahalaya Shraddha Muhurat 2025: आज यानी 21 सितंबर 2025, दिन रविवार को सर्वपितृ अमावस्या है। इसे महालया भी कहा जाता है और यह दिन विशेष रूप से पितरों के श्राद्ध और तर्पण के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए श्राद्ध, तर्पण और दान से सभी पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। खास बात यह है कि इस बार अमावस्या पर सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन सारे पितर अपने लोक में जाते हैं और उनके घर वाले उनका श्राद्ध करते हैं। इसके अलावा जो भूले-बिसरे पूर्वज होते हैं उनका भी आज के दिन श्राद्ध किया जाता है।
आज तो एक दुर्लभ योग भी बन रहा क्योंकि आज सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। ऐसे में लोगों को इस बात का कंफ्यूजन है कि आज के दिन कितने बजे से सूर्य ग्रहण लगेगा? क्या भारत में वो मान्य होगा या नहीं? आज श्राद्ध करने का समय क्या होगा? बता दें कि आज श्राद्ध के लिए कुल तीन मुहूर्त हैं। आइए उनके बारे में जान लेते हैं।

आज लग रहा सूर्य ग्रहण
आज साल का दूसरा और आखिरी सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण रात को 10 बजकर 59 मिनट से लगेगा जो 22 सितंबर की रात 3 बजकर 23 मिनट कर रहेगा। भारत के समयानुसार ये ग्रहण रात को लग रहा है तो न तो ये भारत में दिखेगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। 15 दिनों के अंतराल में ये दूसरा ग्रहण है पहले 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण लगा और अब 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।
सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध का शुभ मुहूर्त
21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या भी है और सूर्य ग्रहण भी। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की पूजा-पाठ और शुभ काम नहीं होते हैं। ऐसे में लोगों के सवाल हैं कि आज श्राद्ध करने का सही समय क्या है? हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण मान्य नहीं हैं लेकिन फिर भी द्रिक पंचांग के अनुसार, आज श्राद्ध के कुल तीन शुभ मुहुर्त बताए गए हैं। पहला मुहूर्त है दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 57 तक। दूसरा मुहूर्त है 1 बजकर 45 मिनट से और तीसरा मुहुर्त होगा शाम को 4 बजकर 11 मिनट से।
कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
अब ये जान लेते हैं कि साल का आखिरी और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा तो कहां-कहां दिखेगा? यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, न्यूजीलैंड, समोआ, फिजी और अटलांटिका में दिखेगा। न तो आज का सूर्य ग्रहण भारत में दिखगा और न ही उसका सूतक काल मान्य होगा।



Click it and Unblock the Notifications
