Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Eid E Milad Un Nabi 2023 Wishes: इन फोटो संदेशों के साथ भेजें मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद
Eid E Milad Un Nabi 2023 Wishes in Hindi: इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए मिलाद-उन-नबी बहुत ख़ास दिन होता है। इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक और पैरोकार पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था।
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ईद ए मिलाद उन नबी मनाया जाता है। इस दिन पर लोग मस्जिदों में ख़ास नमाज अदा करते हैं। पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं और संदेशों को सुना जाता है।

ईद मिलाद उन नबी के मौके पर कई जगहों पर विशेष जुलूस भी निकाला जाता है। इस ख़ुशी के मौके पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया जाता है और उनकी आर्थिक मदद भी की जाती है।
इस साल मिलाद उन नबी का जश्न 27 सितंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ ये बधाई संदेश साझा करना न भूलें।
1.
जश्न-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक

2.
आया है आज का दिन ये मुबारक
सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ
ईद है उस खुदा का नायाब तोहफा।
आप सबको ईद मिलाद उन नबी मुबारक।

3.
नबी के जैसा कौन यहां इस दुनिया में आया है,
जिसने नबी को दिल से चाहा उसने सबकुछ पाया है...
जश्न-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक।

4.
वो चांद का चमकना,
वो मस्जिदों का सवरना,
वो मुसलमानों की धूम।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक।

5.
अल्लाह आपको ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुक्कदस मौके पर तमाम, खुशियां अता फरमाएं और आपकी इबादत कबूल करें।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक।।

6.
दीपक में अगर नूर न होता,
तन्हा दिल यूँ मजबूर ना होता,
पास आकर गले न मिल पाएंगे,
पर दूर से ही दिल तो मिलाएंगे।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक।

7.
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी
हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक

8.
दुनिया की हर फिजा में उजाला रसूल का
ये सारी कायनात सदका रेसूल का
खुशबू-ए गुलाब है पसीना रसूल का
आपको भी मुबारक महीना रसूल का
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक

9.
अगर हम करेंगे सच्चा काम,
अल्लाह रखेंगे ऊंचा हमारा नाम।
ईद मिलाद उन नबी की मुबारक।

10.
सोचा किसी अपने से बात करू,
अपने किसी खास को याद करू,
किया जो फैसला ईद मुबारक कहने का,
दिल ने कहा क्यूं न आपसे शुरुआत करूं...
ईद-ए-मिलाद-उन नबी मुबारक
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
