Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Eid Mubarak Famous Shayari: ईद के मौके पर दिखाएं अपना शायराना अंदाज, इन शायरी के साथ दें मुबारकबाद
Eid Mubarak 2024 Famous Shayari: इस्लाम का सबसे पाक़ महीना रमजान अब खत्म होने को है। ईद उल फितर के त्यौहार के साथ ही रमजान का अंत होता है। आखिरी रोज़े के बाद दिखने वाले चाँद के बाद ईद का उत्सव शुरू हो जाता है। इस दिन आपस में खुशियाँ बांटी जाती हैं और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी जाती है।
शेर-ओ-शायरी में भी ईद का काफी महत्व माना जाता रहा है। कई शायरों ने ईद की खूबसूरती को अपने शब्दों में पिरोया। इस वर्ष 11 अप्रैल के दिन भारत में ईद मनाई जायेगी। पेश हैं ईद की मुबारकबाद देने के लिए कुछ बेहतरीन मशहूर शायरियां -
Eid Mubarak Shayari Wishes in Hindi

1.
महक उठी है फ़ज़ा पैरहन की ख़ुशबू से
चमन दिलों का खिलाने को ईद आई है
-मोहम्मद असदुल्लाह
2.
ईद का चाँद तुम ने देख लिया
चाँद की ईद हो गई होगी
-इदरीस आज़ाद

3.
ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम
रस्म-ए-दुनिया भी है मौक़ा भी है दस्तूर भी है
-क़मर बदायुनी
Eid Mubarak Shayari Status in Hindi

4.
अपनी ख़ुशियाँ भूल जा सब का दर्द ख़रीद
'सैफ़ी' तब जा कर कहीं तेरी होगी ईद
- सैफ़ी सरौंजी
5.
जिस तरफ़ तू है उधर होंगी सभी की नज़रें
ईद के चाँद का दीदार बहाना ही सही
-अमजद इस्लाम अमजद

6.
आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है
राग है मय है चमन है दिलरुबा है दीद है
-आबरू शाह मुबारक
Eid Mubarak Famous Shayari in Hindi
7.
है ईद का दिन आज तो लग जाओ गले से
जाते हो कहाँ जान मिरी आ के मुक़ाबिल
-मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

8.
ख़ुशी है सब को रोज़-ए-ईद की याँ
हुए हैं मिल के बाहम आश्ना ख़ुश
-मीर मोहम्मदी बेदार
9.
छुप गया ईद का चाँद निकल कर देर हुई पर जाने क्यों
नज़रें अब तक टिकी हुई हैं मस्जिद के मीनारों पर
-शायर जमाली
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
