Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
Eid Mubarak 2024 Wishes: लेटेस्ट मैसेज, कोट्स, शायरी और ग्रीटिंग्स के साथ अपनों को दिल से दें ईद की मुबारकबाद
Eid Mubarak 2024 Wishes and Quotes: इस वर्ष ईद उल फितर का जश्न 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। एक महीने के रोज़ों के महीने रमजान के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाता है। यह पर्व अल्लाह के प्रति समर्पण, अच्छे व्यवहार, धैर्यता और संयम का प्रतीक माना जाता है।
आखिरी रोज़े के बाद दिखाई देने वाले चाँद को ईद का चाँद कहा जाता है और इसके बाद ही ईद का जश्न शुरू होता है। यह त्यौहार प्रेम और खुशियों को बांटने का होता है। इस मौके पर लोग एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी जाती है, तरह तरह के पकवान खाये जाते हैं और अल्लाह का शुक्रिया अदा किया जाता है। पेश है इस बेहद ख़ास मौके के लिए शुभकामना सन्देश -

Eid Mubarak 2024 Wishes for family in Hindi
1.
हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक !

2.
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक !

3.
ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक !
Eid Mubarak 2024 Quotes for friends in Hindi
4.
ज़िन्दगी के हर पल खुशियों से कम न हो,
आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो।
दिल से ईद मुबारक !

5.
जिंदगी का हर पल ख़ुशियों से कम न हो
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
जिसमें कोई दुःख और कोई गम न हो।
ईद मुबारक!

6.
ईद के दिन आओ करें यह वादा
खुदा की ही राहों में चलेंगे सदा
खुदा की हो हम पर मेहरबानी
कर दे माफ हम सब की सारी नाफरमानी
ईद मुबारक!
Eid Mubarak 2024 Shayari Messages for Boss in Hindi
7.
अल्लाह ताला आपकी जिंदगी की हर ख्वाहिश, हर तमन्ना, हर आरजू और हर खुशी पूरी कराए!!
मीठी ईद की मुबारकबाद!

8.
तमन्ना है आपकी हर मुराद पूरी हो जाए,
हो आपकी तकदीर इस कदर रोशन कि,
आमीन कहने से पहले ही
आपकी हर दुआ कबूल हो जाए!
ईद मुबारक!
9.
ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां
ईद मिटा देती है इंसान में दुरियां
ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक
इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
