Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
Eid-al-Adha Wishes 2023: बकरीद के मौके पर भेजें ये दुआएं, इन संदेशों के साथ करें अपनों को विश
बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है, इस्लामिक धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन मुस्लिम समुदाय में विशेष महत्व रखता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद-उल-अजहा का पर्व 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है।
बकरीद के मौके पर अकीदतमंद विशेष नमाज़ अदा करते हैं। इसके बाद इब्राहीम (अब्राहम) द्वारा उनके पुत्र इस्माइल (इश्माएल) की कुर्बानी के प्रतीक के रूप में बकरे की कुर्बानी दी जाती है।

यह पर्व आस्था, ईमान, और समर्पण का प्रतीक है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे साल इस दिन का इन्तजार करते हैं। ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम परिवारों में विशेष पकवान और मिठाईयां बनाई जाती हैं। लोग एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद देते हैं और खान-पान, गिफ्ट आदि के जरिए एक दूसरे के साथ इसका जश्न मनाते हैं। आइये हम यहां कुछ प्यारे प्यारे संदेश आपके लिए लेकर आये हैं जिन्हें आप अपनों के साथ साझा करके बकरीद की मुबारकबाद दे सकते हैं।

खुशियों का नजराना भेजा है,
दुआओं का खजाना भेजा है,
कुबूल फ़रमायें हमारा ये प्या,
मुबारक हो आपको बकरीद का त्योहार.


अल्लाह की रहमत छाई है
खुशियां कितनी लाई है
कयामत ने बात दोहराई है
देखो फिर से ईद आई है
Happy Eid-Ul-Adha 2023!

अल्लाह ने अता फरमाया है,
एक बार फिर से बंदगी की राह पर चलाया है,
अदा करना अपना फर्ज सभी के लिए,
ईद-उल-अजहा खुशियां लाए आपके लिए."


हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज-ए-गम है यह दुआ
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद-उल-अजहा 2023 मुबारक!

आज के दिन क्या बादलों की घटा छाई हैं,चारों ओर खुशियों की फिजा छाई हैं!
ईद उल अधा आई है, तो मेरी तरफ से तुम्हें ढेर सारी बधाई है

तेरे आशियाने में खुदा खुशियों के चांद खिलाये , दुआ है मेरी ईद उल अधा पर कि तू अपने जीवन पर हर सफलता पाये!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
