Latest Updates
-
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार
सऊदी अरब में दिख गया Eid ul-Adha 2025 का चांद, भारत में कब मनेगी बकरीद
India Me Kab Hai Bakrid : ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार पैगंबर इब्राहीम की अल्लाह के प्रति निष्ठा और बलिदान की याद में मनाया जाता है। इसकी तारीख इस्लामी कैलेंडर के 12वें महीने, धुल-हिज्जा, के चांद दिखने पर निर्भर करती है। तो इस साल भारत में कब मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा, आइए जानें।

सऊदी अरब में बकरीद की संभावित तारीख
सऊदी अरब में धुल-हिज्जा का चांद मंगलवार, 27 मई को दिख गया। अब वहां बुधवार, 28 मई से धुल-हिज्जा शुरू हो गाया और ईद-उल-अजहा शुक्रवार, 6 जून 2025 को मनाई जाएगी।
भारत में कब होगी बकरीद?
भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में चांद देखने की तारीख बुधवार, 28 मई 2025 है। यदि इस दिन चांद दिखाई देता है, तो धुल-हिज्जा गुरुवार, 29 मई से शुरू होगा और ईद-उल-अजहा शनिवार, 7 जून 2025 को मनाई जाएगी। यदि चांद नहीं दिखता है, तो ईद रविवार, 8 जून को होगी।
ईद-उल-अजहा पर दी जाती है कुर्बानी
ईद-उल-अजहा या बकरीद पर सुबह विशेष नमाज अदा की जाती है। फिर पैगंबर इब्राहीम की याद में जानवर की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी का मांस गरीबों, रिश्तेदारों और दोस्तों में बांटा जाता है। इसकेअलावा ईद के दिन विशेष दुआएं और इबादत की जाती है।
महत्वपूर्ण तारीखें
- सऊदी अरब में चांद देखने की तारीख: मंगलवार, 27 मई 2025
- भारत में चांद देखने की तारीख: बुधवार, 28 मई 2025
- सऊदी अरब में ईद-उल-अजहा: शुक्रवार, 6 जून 2025 (यदि चांद 27 मई को दिखे)
- भारत में ईद-उल-अजहा: शनिवार, 7 जून 2025 (यदि चांद 28 मई को दिखे)



Click it and Unblock the Notifications