Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Eid Mubarak 2024: इन खूबसूरत संदेशों के साथ दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें ईद की मुबारकबाद
Eid Mubarak Wishes and Quotes for Family in Hindi: मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ईद सबसे बड़ा पर्व है। यह त्योहार दुनियाभर में मनाया जाता है और इस मौके पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है।
इस्लाम में माहे रमजान को बेहद पाक और पवित्र माना जाता है। रमजान के आखिरी रोजे के बाद चांद के दीदार के अगले दिन ईद-उल-फितर का उत्सव मनाया जाता है।

ईद के मौके पर हर जगह खुशियों का माहौल रहता है। लोग सुबह-सुबह तैयार होकर नमाज पढ़ने जाते हैं। इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
इस ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल इस दिन कई तरह के मीठे पकवान बनते हैं जिनमें सेवइयां, शीरमाल, फेनी आदि प्रमुख है।
आजकल हर त्योहार को मनाने का तरीका भी थोड़ा डिजिटल हो गया है। आप इस ईद के मौके पर इन संदेशों को मोबाइल, व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिये भेजकर अपने करीबियों को ईद की मुबारकबाद जरूर दें।

आपको प्यार, खुशी और दुआओं से भरी ईद की बधाई,
यह दिन आपको आपके परिवार और दोस्तों के करीब लाए।
ईद मुबारक!!

हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज़-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक !

समंदर को उसका किनारा मुबारक़,
चांद को सितारा मुबारक़,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको ईद का त्योहार मुबारक !

चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भरा हो रोज़ा तुम्हारा,
हर रोज़ा और नमाज़ कबूल हो तुम्हारी,
यह अल्लाह से है, दुआ हमारी।
ईद हो मुबारक आपकी!!

ईद के बहाने ही सही,
ख़ुदा ने दीदार करा दी चांद का।
ईद मुबारक !

ईद के इस मुक्कदस मौके पर अल्लाह आप पर अपनी मेहर बरसाए,
जिंदगी में आपकी खुशियां ही खुशियां अता फरमाए।
आपको और आपके परिवार को ईद की मुबारकबाद!

खुशियां रहे बरकत रहे, अल्लाह की रहमत रहे,
दुआ है ये दिल से ये ईद सबसे खूबसूरत रहे,
ईद मुबारक!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
