Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Eid-ul-Fitr 2024: भारत में कब होगी मीठी ईद, जानें कब नजर आएगा ईद का चांद
Eid-ul-Fitr 2024 Kab Hai: रमजान पाक महीने के अंतिम दिन में चांद के दीदार करने के पश्चात ईद मनाई जाती है। इसे ईद उल फितर या मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। ईद का पर्व इस्लाम धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व मनाया जाता है। एक महीना रोज़े का पालन करके रमजान माह का अंत ईद के साथ होता है। रमजान का पवित्र माह इस्लामिक कैलेंडर का नौवा महीना है। दसवें महीने शव्वल की शुरुआत से पहले ईद उल फितर मनाया जाता है।
रमजान के पवित्र महीने में लोग 29 से 30 दिन तक रोजा रखते हैं। ईद का चांद दिखते ही रोज़े पूरे हो जाते हैं। ईद के मौके पर लोग अल्लाह की इबादत करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, मीठी सेवइयां खाते हैं, एक दूसरे के घर में दावत पर जाते हैं और गरीबों तथा जरूरतमंदों की मदद करते हैं। आईए जानते हैं वर्ष 2024 में कब मनाई जाएगी ईद का त्यौहार और साथ ही जानेंगे इस्लाम धर्म में इसका महत्व:

ईद उल फितर 2024 कब है? (Eid 2024 Kab Hai)
इस्लामिक कैलेंडर चंद्र के मुताबिक ईद का पर्व 10वें महीना शव्वाल की शुरुआत से एक दिन पहले मनाया जाता है। कैलेन्डर के मुताबिक़ 10 अप्रैल को ईद का त्यौहार मनाया जा सकता है। हालांकि ईद के पर्व में चाँद का सबसे बड़ा महत्व होता है। इसलिए चाँद दिखने के आधार पर इस वर्ष 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाई जायेगी।
ईद उल फितर का महत्व
ईद उल फितर के त्यौहार को मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल की थी। इसी खुशी के उपलक्ष में हर वर्ष ईद का पर्व मनाया जाता है। ऐतिहासिक मान्यता है कि 624 ईस्वी में प्रथम बार ईद का पर्व मनाया गया था। रमजान का महीना धैर्य और अल्लाह के प्रति सच्ची निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। कठिन रोज़ों का पालन करने के बाद ईद का त्यौहार अथाह ख़ुशी, प्रेम और उल्लास की भावना लेकर आता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
