Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Ekadashi Dates in 2025: देखें आने वाले नए साल में कब कब पड़ेगी एकादशी की तिथि
Ekadashi Dates in 2025: हिंदू कैलेंडर में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, जो प्रत्येक माह में दो बार आती है-एक कृष्ण पक्ष और एक शुक्ल पक्ष में। एकादशी व्रत को आत्मा की शुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।
व्रती इस दिन उपवासी रहते हुए भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, ताकि जीवन में सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति हो सके। वर्ष 2025 में आने वाली सभी एकादशी तिथियाँ भक्तों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होंगी, क्योंकि यह तिथियाँ धार्मिक पर्वों और विशेष अनुष्ठानों से जुड़ी होती हैं।

इस लेख में हम 2025 में आने वाली सभी एकादशी तिथियों की सूची प्रदान करेंगे, जिससे आप अपने व्रत और पूजा की योजना सही समय पर बना सकें-
Ekadashi Dates in 2025:
Ekadashi in January 2025
पौष पुत्रदा एकादशी / वैकुण्ठ एकादशी- 10 जनवरी 2025 (शुक्रवार) (पौष माह- शुक्ल एकादशी 09 जनवरी 12ः22 दोपहर प्रारंभ, 10 जनवरी प्रातः 10ः19 बजे समापन)
षटतिला एकादशी- 25 जनवरी 2025 (शनिवार) (माघ, कृष्ण एकादशी 24 जनवरी 07ः25 शाम प्रांरभ, 25 जनवरी रात्रि 08ः31 बजे समापन)
Ekadashi in February 2025
जया एकादशी- 8 फ़रवरी 2025 (शनिवार) (माघ, शुक्ल एकादशी 07 फरवरी रात्रि 09ः26 बजे प्रारंभ, 08 फरवरी रात्रि 08ः15 बजे समापन)
विजया एकादशी- 24 फरवरी 2025 (सोमवार) (फाल्गुन, कृष्ण एकादशी 23 फरवरी 01ः55 बजे अपराह्न आरंभ, 24 फरवरी दोपहर 01ः44 बजे समाप्त)
Ekadashi in March 2025
आमलकी एकादशी- 10 मार्च 2025 (सोमवार) (फाल्गुन, शुक्ल एकादशी 09 मार्च प्रातः 07ः45 बजे आरंभ, 10 मार्च प्रातः 07ः44 बजे समापन)
पापमोचनी एकादशी- 25 मार्च 2025 (मंगलवार) ( चैत्र, कृष्ण एकादशी 25 मार्च प्रातः 05ः05 आरंभ, 26 मार्च प्रातः 03ः45 बजे समापन)
वैष्णव पापमोचनी एकादशी- 26 मार्च 2025, (बुधवार) (चैत्र, कृष्ण एकादशी 25 मार्च प्रातः 05ः05 प्रांरभ, 26 मार्च प्रातः 03ः45 समापन)
Ekadashi in April 2025
कामदा एकादशी- 8 अप्रैल 2025, (मंगलवार) (चैत्र, शुक्ल एकादशी 07 अप्रैल शाम 08ः00 बजे प्रारंभ, 08 अप्रैल रात्रि 09ः12 बजे समापन)
वरुथिनी एकादशी- 24 अप्रैल, 2025, (गुरुवार) (वैशाख, कृष्ण एकादशी 23 अप्रैल दोपहर 04ः43 बजे प्रांरभ, 24 अप्रैल दोपहर 02ः32 बजे समापन)
Ekadashi in May 2025
मोहिनी एकादशी- 8 मई 2025, (गुरूवार) (वैशाख, शुक्ल एकादशी 07 मई प्रातः 10ः19 बजे आरंभ, आठ मई दोपहर 12ः29 बजे समापन)
अपरा एकादशी- 23 मई 2025, (शुक्रवार) (ज्येष्ठ, कृष्ण एकादशी 23 मई प्रातः 01ः12 बजे प्रांरभ, 23 मई रात्रि 10ः29 बजे समापन)
Ekadashi in June 2025
निर्जला एकादशी- 6 जून 2025,(शुक्रवार) (ज्येष्ठ, शुक्ल एकादशी छह जून 02ः15 बजे पूर्वाह्न प्रारंभ, 07 जून प्रातः 04ः47 बजे समापन)
योगिनी एकादशी- 21 जून 2025 (शनिवार) (आषाढ़, कृष्ण एकादशी 21 जून प्रातः 07ः18 बजे आरंभ, 22 जून प्रातः 04ः27 बजे समापन)
गौना योगिनी एकादशी/वैष्णव योगिनी एकादशी- 22 जून 2025, (रविवार) (आषाढ़, कृष्ण एकादशी 21 जून प्रातः 07ः18 बजे आरंभ, 22 जून प्रातः 04ः27 बजे समापन )
Ekadashi in July 2025
देवशयनी एकादशी- 6 जुलाई 2025 (रविवार) (आषाढ़, शुक्ल एकादशी 05 जुलाई शाम 06ः58 बजे प्रारंभ, छह जुलाई रात्रि 09ः14 बजे समापन)
कामिका एकादशी- 21 जुलाई 2025 (सोमवार) (श्रावण, कृष्ण एकादशी 20 जुलाई 12ः12 अपराह्न आरंभ, 21 जुलाई प्रातः 09ः38 बजे समापन)
Ekadashi in August 2025
श्रावण पुत्रदा एकादशी- 5 अगस्त 2025, (मंगलवार) (श्रावण, शुक्ल एकादशी 04 अगस्त 11ः41 बजे पूर्वाह्न प्रांरभ, 05 अगस्त 01ः12 बजे अपराह्न समापन)
अजा एकादशी- 19 अगस्त 2025, (मंगलवार) (भाद्रपद, कृष्ण एकादशी 18 अगस्त 05ः22 बजे अपराह्न प्रांरभ, 19 अगस्त 03ः32 बजे अपराह्न समापन)
Ekadashi in September 2025
पार्श्व एकादशी- 3 सितम्बर 2025, (बुधवार) (भाद्रपद, शुक्ल एकादशी 03 सिंतबर प्रातः 03ः53 बजे प्रारंभ, 04 सितंबर प्रातः 04ः21 बजे समापन)
इन्दिरा एकादशी- 17 सितम्बर 2025 (बुधवार) (आश्विन, कृष्ण एकादशी 17 सितंबर 12ः21 बजे पूर्वाह्न प्रांरभ, 17 सितंबर रात्रि 11ः39 बजे समापन)
Ekadashi in October 2025
पापांकुशा एकादशी- 3 अक्टूबर 2025, (शुक्रवार) (आश्विन, शुक्ल एकादशी 02 अक्टूबर 07ः10 बजे अपराह्न प्रारंभ, 03 अक्टूबर 06ः32 बजे अपराह्न समापन)
रमा एकादशी- 17 अक्टूबर 2025, (शुक्रवार) (कार्तिक, कृष्ण एकादशी 16 अक्टूबर प्रातः 10ः35 बजे प्रांरभ, 17 अक्टूबर प्रातः 11ः12 बजे समापन)
Ekadashi in November 2025
देवउत्थान एकादशी- 2 नवंबर 2025, (रविवार) (कार्तिक, शुक्ल एकादशी 01 नवबंर प्रातः 09ः11 बजे आरंभ, 02 नवम्बर प्रातः 07ः31 बजे समापन)
उत्पन्ना एकादशी- 15 नवंबर 2025, (शनिवार) (मार्गशीर्ष, कृष्ण एकादशी 15 नवंबर 12ः49 बजे पूर्वाह्न आरंभ, 16 नवंबर प्रातः 02ः37 बजे समापन)
Ekadashi in December 2025
मोक्षदा एकादशी- 1 दिसंबर 2025, (सोमवार) ( मार्गशीर्ष, शुक्ल एकादशी 30 नवंबर रात्रि 09ः29 बजे आरंभ, 01 दिसंबर शाम 07ः01 बजे समापन )
सफला एकादशी- 15 दिसंबर 2025, (सोमवार) (पौष, कृष्ण एकादशी 14 दिसंबर शाम 06ः49 बजे प्रारंभ, 15 दिसंबर रात्रि 09ः19 बजे समापन)
पौष पुत्रदा एकादशी- 31 दिसंबर 2025, (बुधवार) (पौष, शुक्ल एकादशी 30 दिसंबर प्रातः 07ः50 बजे आरंभ, 31 दिसम्बर प्रातः 05ः00 बजे समापन)।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
