Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Ekadashi in July 2024: जुलाई माह में कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी और देवशयनी एकादशी व्रत
Ekadashi in July 2024: धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सच्ची श्रद्धा एवं शुद्ध मन से एकादशी का व्रत रखने से जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा इसलिए कहा जाता है कि एकादशी का व्रत लोगों को जरूर रखना चाहिए।
हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत ही अधिक महत्व होता है। एकादशी तिथि को बेहद ही शुभ माना जाता है। एक कृष्ण पक्ष में तथा दूसरी शुक्ल पक्ष में एकादशी आती है। प्रत्येक महीने में दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक एकादशी के पावन पर्व पर जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु नारायण और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

इसके साथ ही जीवन सार्थक हो जाता है और सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं जुलाई महीने में पड़ने वाली एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त। इस बार जुलाई के महीने में योगिनी एकादशी और देव शयनी एकादशी पड़ेगी।
योगिनी एकादशी 2024 की तिथि एवं शुभ मुहूर्त (Yogini Ekadashi 2024 Kab Hai)
हिंदू पंचांग के मुताबिक आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी 1 जुलाई प्रातः काल 10:26 से प्रारंभ होगी वहीं इसके अगले दिन यानी 2 जुलाई प्रातः काल 8:42 पर इसकी समाप्ति होगी। ऐसे में मुख्य रूप से योगिनी एकादशी का व्रत 2 जुलाई को रखा जाएगा।
देवशयनी एकादशी 2024 की तिथि और शुभ मुहूर्त (Devshayani Ekadashi 2024 Kab Hai)
हिंदू पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 16 जुलाई रात्रि 8:33 से प्रारंभ होगी वहीं इसके अगले दिन यानी 17 जुलाई रात्रि 9:02 पर इसकी समाप्ति होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि का बहुत ही अधिक महत्व है। ऐसे में 17 जुलाई को देव शयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा।
पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप करें (Ekadashi Puja Mantra)
विष्णु मंगल मंत्र
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात् ।।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
