Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ekadashi in Sawan 2024: सावन में आएगी दो एकादशी, देखें शुभ तिथि और पूजा मुहूर्त
Ekadashi Dates in Sawan 2024: जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत प्रत्येक महीने में दो बार किया जाता है। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से और श्रद्धा भाव के साथ एकादशी व्रत करने से जीवन में रोग, दोष तथा कष्टों से मुक्ति मिलती है और जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है।
इसके साथ ही सुख, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं इस माह में कब कौन सी एकादशी मनाई जाएगी।

सावन 2024 में पड़ रही है यह एकादशी (Sawan 2024 Ekadashi Dates)
पंचांग के मुताबिक सावन में कामिका और पुत्रदा एकादशी पड़ रही है। धार्मिक मान्यता है कि कामिका एकादशी व्रत करने से जातक की संपूर्ण मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाती है। वही पुत्रदा एकादशी व्रत करने से विवाहित महिलाओं को शुभ, सौभाग्य और संतान की भी प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जाने अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक एकादशी पर सूर्योदय से पहले उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु नारायण की उपासना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जातक को हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है और भगवान श्री हरि के आशीर्वाद से शुभ फल की भी प्राप्ति होती है। साथ ही एकादशी व्रत को करने से घर में सुख, शांति एवं समृद्धि भी आती है।
कामिका एकादशी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त: (Kamika Ekadashi 2024 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के मुताबिक सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 30 जुलाई दिन मंगलवार सायं काल 4:44 पर प्रारंभ होगी तथा इसके अगले दिन यानी 31 जुलाई दिन बुधवार सायं काल 3:55 पर इसकी समाप्ति होगी। ऐसे में उदया तिथि को मानते हुए कामिका एकादशी 31 जुलाई को मनाई जाएगी।
पुत्रदा एकादशी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त (Putrada Ekadashi 2024 Date and Shubh Muhurat)
सावन के पवित्र महीने की दूसरी एकादशी है पुत्रदा एकादशी। पंचांग के मुताबिक सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी 15 अगस्त दिन गुरुवार प्रातः काल 10:26 से प्रारंभ होगी तथा इसके अगले दिन यानी 16 अगस्त दिन शुक्रवार प्रातः काल 9:39 पर इसकी समाप्ति होगी। ऐसे में मुख्य रूप से पुत्रदा एकादशी 16 अगस्त को मनाई जाएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
