Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ekadashi Born Baby: एकादशी के दिन जन्मे बच्चों पर श्रीहरि की रहती है विशेष कृपा, स्वभाव भी ख़ास
Ekadashi Born Baby Nature: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि की महत्ता से सभी अवगत है। यह हर माह आने वाली शुभ तिथियों में से एक मानी जाती है। एकादशी तिथि के दिन भक्तों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। इस दिन श्रद्धालु पूरे विधि विधान से व्रत, पूजा पाठ करते हैं। जाने अनजाने में हुई गलतियों की माफ़ी मांगकर, भगवान विष्णु से सदैव आशीर्वाद बनाये रखने की कामना करते हैं।
वहीं बच्चे के जन्म के मामले में भी एकादशी तिथि बहुत विशेष है। इस दिन जन्म लेने वाले शिशु बहुत खास होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस समय और दिन में बच्चा जन्म लेता है, उसका असर बच्चे के स्वभाव, आदतों और जीवन में नजर आता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि एकादशी तिथि को पैदा होने वाले बच्चों का स्वभाव कैसा होता है।

एकादशी के दिन जन्मे लोगों का व्यवहार कैसा होता है? (Ekadashi Born Logo Ka Nature Kaisa Hota Hai)
• एकादशी की तिथि अपने आप में विशेष है। इस दिन जन्मे बच्चे पर श्री हरि का विशेष आशीर्वाद होता है। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे का मन निर्मल, अच्छी आदत तथा शुद्ध विचार के मालिक होते हैं।
• आमतौर पर एकादशी तिथि के दिन जन्मे जातकों की विवाह के बाद एक से अधिक संतान होती है।
• एकादशी के दिन जन्म लेने वाले जातक अपने अच्छे और सदाचारी स्वभाव के कारण समाज में मान प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। करियर के मामले में भी इन्हें किस्मत का साथ मिलता है।
• एकादशी के पावन दिन में पैदा होने वाले लोग दूसरों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहता हैं। यह जीवन में अच्छे कर्म करते हैं और अपने आसपास के जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं। इन्हें जीवन में हर तरह की सुख सुविधा प्राप्त होती है।
• एकादशी के शुभ दिन में जन्मे बच्चे सतसंगी होते हैं। वह हमेशा सत्य का साथ देते हैं। ये दृढ़ता के साथ न्याय के रास्ते पर चलते हैं। साथ ही दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। ये हमेशा सत्य का साथ देते हैं।
• वैदिक शास्त्र के अनुसार एकादशी का पावन पर्व बहुत ही शुभ होता है इस दिन जन्म लेने वाले जातक बहुत ही विनम्रशील होते हैं। इनमें ज्ञान का भंडार होता होता है। ये नया ज्ञान पाने के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं।
• यह भी देखा गया है कि एकादशी के दिन जन्म लेने वाले बच्चे धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में इनका अधिक मन लगता है। ये प्रत्येक दिन पूजा पाठ में ध्यान देते हैं।
• एकादशी तिथि पर जन्मे जातक, अपने बड़ों का मान-सम्मान करते हैं। उनका कभी निरादर नहीं करते हैं। ये छोटों को खूब स्नेह देते हैं। अपने माता-पिता व गुरु की सेवा के लिए हमेशा आगे रहते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications