Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Ekadashi Vrat 2024 Dates: श्रीहरि कृपा से हर मनोकामना होती है पूरी, देखें 2024 में आने वाली एकादशी व्रत सूची
Ekadashi Vrat 2024 Dates List: सनातन धर्म में एकादशी को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ और प्रभावशाली माना जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक सच्चे मन से इस व्रत को करता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं, व्यक्ति सभी तरह के सांसारिक सुख भोगता है और मृत्यु के बाद उसे स्वर्ग में स्थान मिलता है।
हर महीने दो एकादशी पड़ती है एक शुक्ल पक्ष में और दूसरा कृष्ण पक्ष में। इस एक वर्ष में 24 एकादशियां होती हैं। पद्म पुराण में एकादशी व्रत की महत्ता के बारे में वर्णन मिलता है। पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति एक वर्ष में 24 एकादशियों का व्रत करता है उसे जीवन के सभी क्षेत्रों में समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

भगवान विष्णु विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह एक ऐसा व्रत है जो व्यक्ति को जन्म मरण के बंधन से छुटकारा दिलाने का समर्थ रखता है। आइये जानते हैं साल 2024 में एकादशी तिथि कब कब पड़ रही हैं।
साल 2024 एकादशी की लिस्ट (Ekadashi 2024 Date List)
पौष माह
सफला एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 7 जनवरी 2024
पौष पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 21 जनवरी 2024
माघ माह
षटतिला एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 6 फरवरी 2024
जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 20 फरवरी 2024
फाल्गुन माह
विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 6 मार्च 2024
आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 20 मार्च 2024
चैत्र माह
पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 5 अप्रैल 2024
कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 19 अप्रैल 2024
वैशाख माह
बरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 4 मई 2024
मोहिनी एकादशी - 19 मई 2024
ज्येष्ठ माह
अपरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 2 जून 2024
निर्जला एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 18 जून 2024
आषाढ़ माह
योगिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 2 जुलाई 2024
देवशयनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 17 जुलाई 2024
सावन माह
कामिका एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 31 जुलाई 2024
सावन पुत्रदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 16 अगस्त 2024
भाद्रपद माह
अजा एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 29 अगस्त 2024
परिवर्तिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 14 सितंबर 2024
अश्विन माह
इंदिरा एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 28 सितंबर 2024
पापांकुशा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 13 अक्टूबर 2024
कार्तिक माह
रमा एकादशी (कृष्ण पक्ष)- 28 अक्टूबर 2024
देवउठनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 12 नवंबर 2024
मार्गशीर्ष माह
उत्पन्ना एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 26 नवंबर 2024
मोक्षदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 11 दिसंबर 2024
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











