Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Ekadashi Vart In September 2025: सितंबर में कब-कब है एकादशी व्रत? नोट कर लें डेट और शुभ मुहूर्त
Ekadashi Vart In September 2025 Dates : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति से इस व्रत का पालन करता है, उसे पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। एकादशी व्रत हर महीने दो बार आता है, एक बार शुक्ल पक्ष की एकादशी और दूसरी बार कृष्ण पक्ष की एकादशी। इसी कारण साल भर में कुल 24 एकादशियां आती हैं, जबकि अधिक मास पड़ने पर इनकी संख्या 26 हो जाती है।
सितंबर 2025 का महीना शुरू होते ही भक्तगण यह जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं कि इस महीने एकादशी व्रत कब-कब पड़ रहा है। इस साल सितंबर में दो महत्वपूर्ण एकादशियां पड़ेंगी। परिवर्तिनी एकादशी और इंदिरा एकादशी। आइए जानते हैं इन दोनों व्रतों की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

सितंबर में एकादशी कब है 2025?
सितंबर 2025 में दो एकादशियां मनाई जाएंगी:
परिवर्तिनी एकादशी - 3 सितंबर 2025 (बुधवार)
इंदिरा एकादशी - 17 सितंबर 2025 (बुधवार)
परिवर्तिनी एकादशी 2025 (Parivartini Ekadashi 2025 Date & Time)
परिवर्तिनी एकादशी, जिसे पद्मा एकादशी या जलझूलनी एकादशी भी कहा जाता है, विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। पुराणों में वर्णित है कि इसी दिन से भगवान विष्णु योगनिद्रा में करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है।
तिथि प्रारंभ: 3 सितंबर 2025 को प्रातः 03:53 AM
तिथि समाप्ति: 4 सितंबर 2025 को सुबह 04:21 AM
व्रत पारण समय: 4 सितंबर को दोपहर 01:36 PM से 04:07 PM तक
हरिवासर समाप्ति: 4 सितंबर को सुबह 10:18 AM
महत्व
परिवर्तिनी एकादशी का व्रत करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, गृहस्थ जीवन में शांति और समृद्धि बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications