Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
इस मूलांक से ताल्लुक रखते हैं एल्विश यादव, जुबान और दिमाग से जीत लेते हैं सबका दिल
Elvish Yadav 5 no numerology : एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर को हुआ है और इस तारीख में जन्म लेने वालों का मूलांक 5 माना जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह होता है, जिसे बुद्धि और वाणी का देवता कहा जाता है। यही कारण है कि इस मूलांक के लोग अपनी तेज बुद्धि और बेबाक बोलने की कला से सबको प्रभावित कर लेते हैं।
एल्विश यादव भी अपने आत्मविश्वास, वाकपटुता और स्मार्ट सोच के दम पर देश के लोकप्रिय यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर बने हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मूलांक 5 के लोग कैसे होते हैं और किन खूबियों से ये दूसरों से अलग नजर आते हैं।

चुनौतियों को चेलेंज मानकर करते हैं पार
मूलांक 5 वाले लोग चुनौतियों से कभी डरते नहीं, बल्कि उन्हें चेलेंज मानकर पूरा करने में विश्वास रखते हैं। चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, ये लोग हार नहीं मानते। इतिहास में भी इस मूलांक से जुड़े कई महान व्यक्तित्व रहे हैं जैसे बाल गंगाधर तिलक, जवाहर लाल नेहरू और बाबू जगजीवन राम, जिन्होंने मुश्किल हालात का सामना कर इतिहास रचा। एल्विश यादव के करियर की शुरुआत भी संघर्षों से भरी रही, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज लाखों युवाओं की प्रेरणा बन चुके हैं।
रिस्क उठाने में रहते हैं सबसे आगे
इस मूलांक के लोग नई-नई चीजें आजमाने में यकीन रखते हैं। वे रिस्क लेने से पीछे नहीं हटते और इसी वजह से ज्यादातर नौकरी की बजाय बिजनेस और उद्यमिता में सफल होते हैं। घनश्याम दास बिरला जैसे उद्योगपति इसका उत्तम उदाहरण हैं। एल्विश यादव ने भी यूट्यूब की दुनिया में कदम रखते हुए बड़ा रिस्क लिया था, लेकिन अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने खुद को स्थापित किया।
तेज दिमाग से कमाते हैं खूब धन
बुध ग्रह की कृपा से मूलांक 5 वाले लोग आर्थिक मामलों में भी बेहद चतुर होते हैं। इन्हें धन कमाने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता क्योंकि ये अपनी तेज सोच और योजनाओं से सही मौके को पकड़ लेते हैं। यही कारण है कि इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत रहती है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी इसी मूलांक से जुड़े हैं और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं।
हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
मूलांक 5 वाले सिर्फ व्यापार ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी सफलता पाते हैं। ये लोग मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशन, वकालत, पत्रकारिता, शिक्षा, चिकित्सा और ज्योतिष जैसे क्षेत्रों में नाम कमाते हैं। साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी ये अपनी रचनात्मकता और संवाद कौशल से लाखों-करोड़ों लोगों को प्रभावित करते हैं। एल्विश यादव इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया को अपने करियर का मजबूत जरिया बनाया और करोड़ों फॉलोअर्स का दिल जीत लिया।



Click it and Unblock the Notifications