Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
Falgun Month 2024 Festival List: फाल्गुन में आएंगे महाशिवरात्रि, होली से बड़े पर्व, देखें त्योहारों की सूची
Falgun Month 2024 Vrat and Festival Calendar: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन साल का सबसे आखिरी महीना होता है। धार्मिक दृष्टि से इस महीने की महत्ता बहुत अधिक है। इतना ही नहीं, प्राकृतिक और वैज्ञानिक रूप से भी ये माह बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।
फाल्गुन साल का 12वां महीना है और इसमें आने वाले पर्व-त्योहार भी बेहद ख़ास है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2024 में फाल्गुन माह कब से शुरू हो रहा है और इसमें कौन कौन से व्रत-त्योहार आएंगे।

फाल्गुन 2024 कब से शुरू हो रहा है?
हिंदू कैलेंडर के अंतिम महीने फाल्गुन की शुरुआत 25 फरवरी 2024 से होने वाली है और इसका समापन 25 मार्च 2024 को होगा। इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होती है और इसी वजह से इसे फाल्गुन माह कहा जाता है। मान्यता है कि फाल्गुन महीने में दिए गए दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही धन संपत्ति का लाभ होता है।
आखिरी महीने को क्यों कहा जाता है फाल्गुन?
शास्त्रों के मुताबिक हिंदू कैलेंडर के सभी महीनों के नाम नक्षत्रों के नाम पर आधारित है। किसी भी महीने की पूर्णिमा तिथि के पश्चात चंद्रमा जिस नक्षत्र में जाता है तो उस महीने का नाम नक्षत्र के आधार पर रखा जाता है। वैसे ही चंद्रमा जब फाल्गुनी नक्षत्र पर प्रवेश करता है तो उसे फाल्गुन माह कहा जाता है। फाल्गुन माह को देवों के देव महादेव के विवाह उत्सव के रुप में बहुत हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह खास पर्व महाशिवरात्रि का होता है। उसके बाद रंगों का त्यौहार होली धूमधाम से मनाई जाती है। आइये देखते हैं फाल्गुन माह 2024 में आने वाले त्योहारों की लिस्ट।

फाल्गुन 2024 के त्यौहार और व्रत
• 25 फरवरी दिन रविवार - फाल्गुन माह शुरू
• 28 फरवरी दिन बुधवार - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
• 1 मार्च दिन शुक्रवार - यशोदा जयंती
• 3 मार्च दिन रविवार - शबरी जयंती, भानु सप्तमी
• 4 मार्च दिन सोमवार - जानकी जयंती
• 6 मार्च दिन बुधवार - विजया एकादशी
• 8 मार्च दिन शुक्रवार - महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू
• 10 मार्च दिन रविवार - फाल्गुन अमावस्या
• 12 मार्च दिन मंगलवार -फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती
• 13 मार्च दिन बुधवार - विनायक चतुर्थी
• 14 मार्च दिन गुरुवार - मीन संक्रांति
• 20 मार्च दिन बुधवार - आमलकी एकादशी
• 22 मार्च दिन शुक्रवार - प्रदोष व्रत
• 24 मार्च दिन रविवार - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
• 25 मार्च दिन सोमवार - होली, चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
