Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Falgun Month 2026: आज से शुरू हुआ फाल्गुन मास, जानें इस महीने में क्या करें और क्या न करें
Falgun Maas 2026: 2 फरवरी यानी आज ही के दिन फाल्गुन माह शुरू हो गया है। यह हिंदू पंचांग का आखिरी महीना है। हिंदू धर्म में फाल्गुन महीने को आध्यात्मिक व धार्मिक दृष्टि से बेहद ही शुभ व पुण्यदायी माना जाता है। इस महीने में होली और महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। फाल्गुन महीना भगवान से और कृष्ण जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह में कई कार्यों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं, इस महीने कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। तो आइए, जानते हैं कि फाल्गुन माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं -

फाल्गुन माह में भूलकर भी न करें ये काम
शुभ कार्यों को करने से बचें
फाल्गुन माह में होली से पहले होलाष्टक लगता हैं। ऐसे में होलाष्टक के समय शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए। इसलिए अगर आप इस दौरान विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसी योजनाएं बना रहे हैं, तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें।
तामसिक भोजन न करें
हिंदू धर्म में फाल्गुन माह बेहद ही पवित्र माना जाता है। इसलिए फाल्गुन में तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली, मदिरा, प्याज और लहसुन आदि का सेवन न करें, क्योंकि तामसिक भोजन का सेवन करने से मन अशुद्ध होता है। आपको इस माह खुद को शुद्ध और मन को पवित्र रखना चाहिए। साथ ही, साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए।
क्रोध ना करें
फाल्गुन महीने में आपको बिल्कुल भी क्रोध नहीं करना चाहिए। बेवजह क्रोध और अहंकार करने से आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन आता है। इसलिए इस समय कोई भी कार्य संयम से करें और धैर्य के साथ जप-तप करें। इससे आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।
फाल्गुन महीने में करें ये काम
फाल्गुन माह बेहद ही शुभ माना जाता है। इस महीने आपको अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए। इस महीने दान करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि आती है। साथ ही, इस महीने भगवान श्री कृष्ण और शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।



Click it and Unblock the Notifications
