Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Falgun Purnima 2024: कब है साल की आखिरी पूर्णिमा, देखें स्नान और दान का मुहूर्त
Falgun Purnima 2024 Kab Hai: सनातन धर्म के हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन माह का होता है। जिसके बाद चैत्र महीने की शुरुआत होती है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान श्री हरि नारायण और चंद्रमा की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन स्नान और दान का भी विशेष महत्व माना जाता है।
हिंदू धर्म में मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने और दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ-साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी सदैव बना रहता है तथा सुख, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइये विस्तार पूर्वक जानते हैं कि इस फाल्गुन पूर्णिमा में कब-कब है स्नान और दान का शुभ मुहूर्त।

फाल्गुन पूर्णिमा स्नान और दान मूहर्त -
फाल्गुन पूर्णिमा के शुभ दिन पर सूर्योदय से पहले उठकर ब्रह्म मुहूर्त प्रात: काल 4 बजकर 45 मिनट से सायं काल 05 बजकर 32 मिनट तक स्नान और दान कर सकते हैं। फाल्गुन पूर्णिमा की सायं काल को चंद्रोदय 06:44 मिनट पर होगी ।
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 09 बजकर 24 मिनट पर प्रारंभ होगा जिसका अंत अगले दिन 25 मार्च दोपहर 12 बजकर 29 मिनट में होगा। जिसके कारण फाल्गुन पूर्णिमा का पावन पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।
फाल्गुन पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान
हिंदू धर्म में किसी भी खास पर्व पर दान दक्षिणा की विशेष परंपरा सदियों से चली आ रही है। दान करने से व्यक्तियों को पुण्य फल तथा आत्म संतुष्टि की प्राप्ति होती है। ऐसी स्थिति में फाल्गुन पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त पर शुद्ध मन से श्रद्धापूर्वक गरीब या जरूरत मंद लोगों को अनाज, वस्त्र, दक्षिणा, फल, भोजन समेत अनेकों वस्तुएँ दान कर सकते हैं।
फाल्गुन पूर्णिमा पर क्या करें?
फाल्गुन पूर्णिमा के खास अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। भगवान श्री हरि को पीला रंग अत्यधिक प्रिय है और पीला रंग बहुत ही मनमोहक भी लगता है। इसके पश्चात भगवान विष्णु नारायण की विधि विधान से पूजा अर्चना करें और खीर या मिठाई का भोग लगाएं। तत्पश्चात् प्रसादी वितरण करें और कन्याओं को भोजन कराएं। इससे सुख, शांति, समृद्धि तथा संपत्ति की प्राप्ति होगी साथ ही पारिवारिक माहौल में भी मधुरता बनी रहेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
