Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी नहीं जा सकते? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन
Jagannath Temples in Delhi NCR: हर साल आषाढ़ माह में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाती है। ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाला यह पर्व देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करते हैं। अगर इस बार आप पुरी नहीं जा पा रहे हैं, तो भी रथ यात्रा के दर्शन का अवसर मिल सकता है। दिल्ली-एनसीआर में कई प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर हैं, जहां हर साल पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्ति भाव के साथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। आइए जानते हैं ऐसे प्रमुख मंदिरों के बारे में, जहां आप भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आनंद और दर्शन कर सकते हैं -

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 कब है?
साल 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा 16 जुलाई (गुरुवार) को निकाली जाएगी। यह यात्रा हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर आयोजित होती है। इस दिन भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने-अपने भव्य रथों में श्रीमंदिर से गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का समापन 24 जुलाई को बहुड़ा यात्रा (वापसी रथ यात्रा) के साथ होता है।
जगन्नाथ मंदिर, हौज खास
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और पुरी नहीं जा पा रहे हैं, तो हौज खास स्थित जगन्नाथ मंदिर रथ यात्रा के दर्शन के लिए अच्छा विकल्प है। यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित हैं। रथ यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां पहुंचने के लिए हौज खास मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीक है। स्टेशन से मंदिर की दूरी करीब पांच मिनट की है, जहां ऑटो या ई-रिक्शा से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
श्री जगन्नाथ मंदिर, त्यागराज नगर
दक्षिण दिल्ली के त्यागराज नगर में, त्यागराज स्टेडियम और कोटला क्षेत्र के पास स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर भी श्रद्धालुओं के बीच काफी प्रसिद्ध है। रथ यात्रा के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं और धार्मिक आयोजन होते हैं। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए INA मेट्रो स्टेशन सबसे सुविधाजनक है, जो मंदिर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहां से ऑटो या पैदल भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।
श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-34, नोएडा
नोएडा और आसपास रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेक्टर-34 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर रथ यात्रा के दर्शन का अच्छा स्थान है। यह मंदिर उदयगिरी-2, जगन्नाथ मंदिर मार्ग पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए ब्लू लाइन मेट्रो से सेक्टर-34 स्टेशन उतरें। मेट्रो स्टेशन से मंदिर लगभग 500 मीटर दूर है, इसलिए पांच मिनट पैदल चलकर या ई-रिक्शा के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है।
जगन्नाथ मंदिर, गुरुग्राम
गुरुग्राम के सेक्टर-15 पार्ट-2 में स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर भी रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से भरा रहता है। यह मंदिर हुडा मार्केट रोड के पास स्थित है और हर साल यहां विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित इफको चौक और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन हैं। यहां से ऑटो, ई-रिक्शा या टैक्सी लेकर करीब 10 मिनट में मंदिर पहुंचा जा सकता है।
जगन्नाथ मंदिर, द्वारका
अगर आप द्वारका या उसके आसपास रहते हैं, तो सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी रथ यात्रा का उत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मंदिर का पता प्लॉट नंबर-3, पॉकेट-4, सेक्टर-7, द्वारका, नई दिल्ली है। यहां पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो के द्वारका सेक्टर-9 या द्वारका सेक्टर-10 स्टेशन सबसे सुविधाजनक हैं। मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने के बाद ई-रिक्शा या ऑटो की मदद से कुछ ही मिनटों में मंदिर पहुंचा जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
