Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Fathers Day Totka: पिता-पुत्र को एकसाथ ये काम करने की है मनाही, जिंदगी में आ जाती है भारी तबाही
ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि परिवार में सभी परिश्रम करते हैं, आगे बढ़ने के लिए कई तरह की जद्दोजहद करते हैं, मगर उन्हें मनवांछित फल नहीं मिल पाता है। मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिल पाने से हौसला भी टूटने लगता है।
कई लोग कामयाबी पाने के लिए कुछ उपायों का भी सहारा लेते हैं। मगर परिवार की तरक्की के लिए ये जरूरी है कि आपस में खून के रिश्ते रखने वाले सदस्य उससे जुड़े टोटके ही अपनाएं। जी हां, ब्लड रिलेशन रखने वाले लोगों के लिय अलग तरह के उपाय और टोटके बताये गए हैं जिनकी मदद से कामयाबी हासिल करने की उम्मीद बढ़ जाती है।

इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि सगे रिश्ते यानी ब्लड रिलेशन वाले लोगों को कामयाबी के लिए कौन सा टोटका अपनाना चाहिए। इसमें खासतौर से पिता-पुत्र और सगे भाईयों का जिक्र किया गया है।
शास्त्र में सफलता के लिए दी गयी है ये सलाह
शास्त्र में कहा गया है: पिता पुत्रों न सह गंतव्य, न गंतव्य भ्राता द्वेयम। इस पंक्ति में बताने की कोशिश की गयी है कि घर से बाहर निकलते वक्त आपको कौन सी गलती से बचना चाहिए।

पिता और पुत्र
पिता और पुत्र का रिश्ता बहुत अनमोल है। एक बाप अपने बच्चे में अपना भविष्य देखता है। मगर ऐसा कहा गया है कि किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो पिता और पुत्र को एक साथ नहीं जाना चाहिए। दोनों को एक साथ घर से पैर नहीं निकालने चाहिए। इससे आपके बनते हुए काम अटक सकते हैं। उस काम में असफलता भी मिल सकती है। ऐसा करने से समाज में सम्मान भी कम होता है। किसी कार्य की सिद्धि चाहते हैं तो यह सुनिश्चित करें कि पिता और पुत्र अलग अलग होकर बाहर निकले।
दो सगे भाई
यदि घर में सगे भाई हैं और वो किसी महत्वपूर्ण काम के लिए बाहर निकल रहे हैं तो उन्हें भी एकसाथ घर से बाहर कदम रखने की मनाही है। दो सगे भाईयों का घर से बाहर एक साथ पैर निकालना अशुभ माना जाता है। परिवार की प्रतिष्ठा पर आंच आती है और नौकरी-व्यापार में भी नुकसान झेलना पड़ता है। यदि आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो इस टोटके का पालन जरुर करें। दोनों भाई एक साथ घर से न निकलें। एक पहले निकल कर दूसरे भाई का इंतजार कर सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
