Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
February Born Personality: किसी को भी अपना दीवाना बनाने में माहिर होते हैं फरवरी माह में जन्मे लोग
February Born Personality: ये तो हम सभी जानते हैं कि राशियों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन और उसके स्वभाव पर पड़ता है। इसी तरह से व्यक्ति का जन्म जिस महीने में हुआ है उसका असर भी उसकी पर्सनालिटी में नजर आता है। यदि आपका जन्मदिन फरवरी में आता है तो जानते हैं फरवरी महीने में पैदा हुए लोगों की पर्सनालिटी कैसी होती है।

किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं फरवरी माह में जन्मे लोग
फरवरी में जन्म लेने वाले लोग प्रखर बुद्धि के होते हैं यानी हाईली इंटेलीजेंट होते हैं। इनकी पर्सनैलिटी में एक अलग तरह की चमक होती है, जिससे यह दूसरे लोगों को तुरंत अपनी तरफ अट्रैक्ट कर लेते हैं। फरवरी माह में जन्मे लोग दोस्त बनाने में माहिर होते हैं। हर उम्र के, हर वर्ग के दोस्त इनके ग्रुप में मिल जाएंगे। दरअसल ये बहुत जल्दी ही लोगों में घुल-मिल जाते हैं।
फरवरी में जन्मे लोग खुशमिजाज़ होते हैं
फरवरी में जन्मे लोग खुशमिजाज़ होते हैं इसलिए इन्हें लोगों में खुशियां बांटना और खुशियां बटोरना दोनों अच्छा लगता है। कठिन से कठिन कार्य जिसमें सभी अपना हाथ खड़ा कर देते हैं, उस काम को ये पलक झपकते ही कर दिखाते हैं। मतलब जो काम कोई नहीं कर पाता वो यह लोग बहुत आसानी से कर देते हैं।
फरवरी में जन्मे लोगों का स्वभाव दयालु होता है
फरवरी में जन्मे लोगों का स्वभाव दयालु होता है और ये आमतौर पर जानवरों से प्यार करते हैं। दूसरों की मदद करने में भी ये बढ़-चढ़कर आगे आते हैं और रिश्ते निभाने में वफादार होते हैं। रोमांच भी इन्हें पसंद होता है और अलग-अलग तरह के एडवेंचर भी इन्हें खूब भाते हैं।
करिश्माई व्यक्तित्व के मालिक होते हैं
फरवरी में जन्मे लोग किसी पर भी एक बार में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं। यही कारण है कि ये लोगों को अपनी पर्सनालिटी से बहुत जल्दी इम्प्रेस कर देते हैं। फरवरी में पैदा हुए लोग पैदाइशी लीडर होते हैं और नेतृत्व करने के लिए हमेशा आगे खड़े होते हैं।
फरवरी में जन्मे लोगों का करियर
करियर की बात करें तो इनका भविष्य काफी उज्जवल होता है क्योंकि ये लोग बहुत मेहनती होते हैं इसलिए ये अपनी मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकते हैं। इसके साथ ही ये किस्मत के भी धनी होते हैं।
फरवरी में जन्मे लोगों का लकी नंबर और रंग
फरवरी महीने में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक : 4, 7 और 9 होता है।
शुभ रंग: व्हाइट, बेबी पिंक, मैरून
शुभ दिन : गुरुवार, शनिवार
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
