Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
फेंगशुई ड्रैगन जो नैगेटिव एनर्जी को करेगा दूर, ये है इसके अन्य फायदे
क्या आप भी उन लोगों में है, जिन्हें अपने आसपास नैगेटिव एनर्जी महसूस होती है। अगर आपका जवाब हां है, तो हम आपको फेंगशुई आइटम्स को अपने आसपास रखने की सलाह देते है। ताकि आपके आप अंदर से पॉजिटिव फील कर सकें। देखा जाए तो, फेंगशुई भारतीय नहीं बल्कि एक प्राचीन चीनी परंपरा है जो अपने आसपास पॉजिटिव एनवायरमेंट बनाने में मदद करती है।
अपनी विशेषताओं के चलते, समय के साथ, प्राचीन चीनी प्रथा ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। यही कारण है कि फेंगशुई की चीजों की वर्ल्ड लेवल पर डिमांड है। यह समृद्धि, सौभाग्य, विपुलता और खुशी को आकर्षित करने के लिए कुछ खास वस्तुओं का उपयोग करने को प्रोत्साहित करता है। फेंगशुई में अलग-अलग कलर्स का यूज, फर्नीचर एरेंजमेटस, और होम स्ट्रक्चर को भी वेल्यू दी जाती है।

वैसे तो फेंगशुई शास्त्र (feng shui shastra) में बहुत-सी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें सही नियम और सही दिशा में रखने से आप पॉजिटिव एनर्जी महसूस करते है। इन्हीं में से एक नाम ड्रैगन का भी शामिल है। जो ताकत, श्रेष्ठता, दिव्यता, महानता और शूरता का प्रतीक माना जाता है।
फेंगशुई के अनुसार, घर और ऑफिस दोनों जगह ड्रैगन को रखना शुभ माना जाता है। इससे नैगेटिव एनर्जी खत्म होती है और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। यहां हम आपको घर और ऑफिस में फेंगशुई ड्रैगन रखने के अन्य फायदों के बारे में बताने जा रहे है।
फेंगशुई ड्रैगन रखने के फायदे
- फेंगशुई ड्रैगन एक पॉवरफुल और ट्रेडिशनल मेथ्ड है और ये मज़बूत मेल एनर्जी का एक सिम्बल है।
- फेंगशुई ड्रैगन के पंजों में एक मोती या एक क्रिस्टल, धन, शक्ति और अवसरों को बढ़ावा देता है।
- फेंगशुई ड्रैगन को हमारे घरों और कार्यस्थलों में अच्छी किस्मत लाने के लिए माना जाता हैं।
- ड्रैगन प्रेम और शक्ति का प्रतीक है। ड्रैगन बड़ों को सही रास्ता दिखाने का काम करता है।
- यह परिवार के सम्मान में बढ़ोतरी करता है।
- ड्रैगन मैरिड लाइफ में खुशहाली रहती है।
- ड्रैगन परिवार को सुरक्षा देता है और उसे बुरी शक्तियों से बचाता है।
- अगर आप अपने करियर में सफलता पाना चाहती हैं तो ड्रैगन को पूर्व दिशा में रखें। इससे आपका फोकस बढ़ेगा और आप करियर में अच्छा करने के लिए सही फैसले ले पाएंगे।
- यह बच्चों की मेमोरी पॉवर बढ़ाता है। इससे कांस्ट्रेशन पॉवर भी बढ़ती है।
घर में ड्रैगन रखते समय इन बातों का रखें ख्याल
- अगर आप चाहते है कि आपके घर में धन और समृद्धि का वास हो तो यह जरूरी है कि ड्रैगन का मुंह घर की तरफ हो। और वह बाहर की ओर न देख रहा हो।
- अच्छे और पॉजिटिव इंपेक्ट के लिए ड्रैगन को एक बंद नहीं, बल्कि खुली जगह में रखना बहुत जरूरी है।
- ड्रैगन का मुंह दीवार की तरफ नहीं होना चाहिए। साथ ही ये बात ध्यान रहें कि ड्रैगन खिड़कियों और दरवाजे की नहीं देखना चाहिए।
- अगर आप अपने ऑफिस में ड्रैगन को रखते है तो ध्यान रहें उसका मुंह पूर्वी दिशा की ओर होना चाहिए।
- ड्रैगन को आप अपनी ऑफिस डेक्स पर भी रख सकते है। इससे आपको अपने प्रोफेशन में सफलता मिलती है।
- इस बात का खास ध्यान रखें कि ड्रैगन को कभी भी बेडरूम में ना रखें। क्यूंकि इससे जो एनर्जी उत्पन्न होती है, वो एनर्जी शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।
- अगर आप चाहते है कि आपके परिजन निरोगी रहें तो इसके लिए घर में हरे रंग का ड्रैगन घर की पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
- घर में धनधान्य भरा रहे इसके लिए गोल्डन कलर का ड्रैगन लाकर घर में रखना चाहिए। यह धन लाभ के लिए शुभ माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
