Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
February 2023 Vrat Tyohar List: फरवरी महीने में खास है ये त्योहार और व्रत, देखें पूरी लिस्ट

फरवरी महीना शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में भी इस महीने में कई व्रत, त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने महाशिवरात्रि, शबरी जयंती, फुलेरा दूज जैसे प्रमुख व्रत, त्योहार पड़ रहे हैं। इसी महीने से हिंदू कैलेंडर का फाल्गुन मास भी शुरू हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं अंग्रेजी कैलेंडर के फरवरी महीने में कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं।
2023 फरवरी के व्रत - त्योहारों की लिस्ट
1 फरवरी - जया एकादशी, भीष्म द्वादशी
हिंदू धर्म के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी होती है। इस दिन भगवान विष्णु के जगदीश स्वरूप के लिए व्रत रखा जाता है और पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं भीष्म द्वादशी पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। अष्टमी के दिन भीष्म पितामह ने अपने शरीर को त्याग दिया था। जिसके बाद द्वादशी के दिन उनके निमित्त सभी धार्मिक कर्म किए गए। इसी वजह है इस दिन भीष्म द्वादशी भी मनाई जाती है।
2 फरवरी - गुरु प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत का नाम वार यानी सप्ताह का दिन के अनुसार होता है। इस बार प्रदोष व्रत गुरुवार को है इस कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहते हैं। इस दिन भगवान शिव के साथ ही मां पार्वती की भी पूजा-अर्चना की जाती है।
5 फरवरी - माघ पूर्णिमा व्रत, गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती
हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का बहुत महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान करने का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति रोग मुक्त हो जाता है। इसी दिन गुरु रविदास जयंती के साथ ललिता जयंती भी मनाई जाएगी।
6 फरवरी - फाल्गुन मास की शुरुआत
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास हिन्दू वर्ष का अंतिम महीना होता है। इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होता है। जिस कारण इस महीने को फाल्गुन कहते है।
9 फरवरी - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन गणेश भगवान के स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं।
12 फरवरी - यशोदा जयंती
हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का पालन पोषण करने वाली मां यशोदा का जन्म हुआ था।
13 फरवरी - शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति
सूर्य हर महीने अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, फरवरी महीने में सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस दिन को कुंभ संक्रांति मनाया जाता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है। इस दिन श्रीराम के भक्त शबरी की स्मृति यात्रा निकालते हैं। इस दिन शबरी की भक्ति को पूरा करने के लिए भगवान राम ने उनके जूठे बेर खाए थे।
14 फरवरी - जानकी जयंती
हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन माता सीता का जन्म हुआ था।
16 फरवरी - विजया एकादशी
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी मनाई जाती है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल जाता है।
18 फरवरी - महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
महाशिवरात्रि का त्योहार शिव और महाशक्ति के मिलन का प्रतिक है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था।
20 फरवरी - फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
जिस दिन अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है, उसे सोमवती अमावस्या हा जाता है। इस दिन महिलाएं पीपल के पेड़ की पूजा करती हैं, और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।
21 फरवरी - फुलेरा दूज
हिंदू धर्म में फूलेरा दूज पर श्रीकृष्ण और राधा रानी फूलों की होली खेलते हैं। इसी दिन से होली की तैयारियां शुरू हो जाती है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। फुलेरा दूज के दिन राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है।
23 फरवरी - विनायक चतुर्थी
विनायक चतुर्थी शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है।
25 फरवरी - स्कंद षष्ठी
दक्षिण भारत में स्कंद षष्ठी व्रत का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधिवत तरीके से भगवान कार्तिकेय की पूजा करने का विधान है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं।
27 फरवरी - होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत
होलाष्टक होली से आठ दिन पहले से शुरू हो जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
