Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Sawan Somwar 2023: सावन का पांचवां सोमवार है बहुत ख़ास, कई दुर्लभ योगों का होगा निर्माण
Sawan Somwar 2023: इस वर्ष का आधा सावन गुज़र चुका है। 59 दिन लम्बे चलने वाले इस सावन का पहला महीना शिव भक्ति से भरपूर होकर गुजरा।
अब अगस्त माह की शुरुआत हो चुकी है और इस माह में भी 4 सावन सोमवार व्रत पड़ने वाले हैं। 31 अगस्त तक श्रावण माह चलेगा और सावन को समर्पित धार्मिक अनुष्ठान तब तक जारी रहेंगे।

अगला सावन सोमवार इस बार का पांचवा सावन सोमवार होगा। जानते हैं पांचवे सावन सोमवार की तिथि, मुहूर्त और अन्य जानकारियां विस्तार से -
सावन का पांचवां सोमवार कब है?
सावन के 4 सोमवार बीत चुके हैं। इस वर्ष का पांचवां सावन सोमवार 7 अगस्त को पड़ रहा है। सावन के इस पांचवे सोमवार के दिन अधिकमास कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पड़ रही है। सप्तमी तिथि 7 अगस्त की सुबह से शुरू होकर 8 अगस्त की सुबह 04:14 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही इस दिन अश्विनी नक्षत्र का निर्माण हो रहा है जो सुबह से शुरू होकर देर रात 01:16 बजे तक रहेगा।
शुभ योग
सावन के पांचवे सोमवार के दिन कुछ शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन रवि योग और शूल योग बन रहे हैं।
रवि योग - 7 अगस्त की सुबह 05:46 बजे से अगले दिन की प्रातः 01:16 बजे। रवि योग की अवधि में पूजा पाठ करने से धन में वृद्धि और सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होती है।
शूल योग - 6 अगस्त की शाम 08:27 बजे से 7 अगस्त की शाम 06:17 बजे तक यह योग रहेगा।
सावन के पांचवे सोमवार के दिन शिव पूजा का मुहूर्त
7 अगस्त को पूरे दिन भर शिव पूजा की जा सकती है। हालांकि अभिजीत मुहूर्त दिन में 12:00 से 12:53 बजे तक रहेगा, यानी 53 मिनटों का। वहीं सुबह का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:21 बजे से 05:03 बजे तक का होगा। इस दिन रुद्राभिषेक आप सुबह से शाम के बीच कभी भी कर सकते हैं।
भद्रकाल और राहुकाल
पांचवें सोमवार के दिन भद्रा काल और राहुकाल भी लगने जा रहा है। सुबह 07:26 से 09:06 बजे तक राहुकाल रहेगा। वहीं भद्राकाल सुबह 05:46 बजे से शाम 04:41 बजे तक रहने वाला है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications