Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
First Grahan in 2024: जल्द ही लगने वाला है साल 2024 का पहला ग्रहण, जानें सूतक लगेगा या नहीं!
First Grahan in 2024: अंतरिक्ष विज्ञान के साथ साथ हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में भी ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अशुभ घटना मानी जाती है। ग्रहण दो प्रकार की होती है- सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण। साल 2024 का पहला चन्द्र ग्रहण 25 मार्च के दिन लगेगा।
जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीढ़ी रेखा में आ जाते हैं, तब चंद्रमा पर सूर्य कीई रौशनी नहीं पड़ती जिस कारण उसपर आंशिक या पूर्ण रूप से अन्धकार यानी ग्रहण छा जाता है। जानते हैं इस साल का पहला चन्द्र ग्रहण, उसका समय और सूतक काल के बारे में विस्तार से -

साल 2024 का पहला चन्द्र ग्रहण
इस साल का पहला चन्द्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। इस दिन फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि भी होगी। इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 06:44 बजे होगा। खास बात ये है कि इस दिन होली का पर्व भी होगा।
चन्द्र ग्रहण का समय
साल का पहला चन्द्र ग्रहण करीब 4 घंटे तक चलेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण 25 मार्च की सुबह 10:41 से दोपहर 03:01 बजे तक चलेगा। ग्रहण के समय दौरान चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे।
सूतक काल
25 मार्च का चन्द्र ग्रहण हरत में दिखाई नहीं देगा और ना ही सूतक काल यहाँ मान्य होगा। भारत में तब सुबह होगी, और यह चन्द्र ग्रहण धरती के दूसरे हिस्से में दिखाई देगा। सूतक काल मान्य ना होने के कारण आप इस दिन बेफिक्र होकर होली मना सकते हैं।
दुनिया के इन क्षेत्रों में दिखाई देगा ग्रहण
यह ग्रहण उत्तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
