Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
First Tuesday of 2024: साल का पहला मंगलवार आज, वर्षभर बजरंगबली की कृपा पाने के लिए करें काम
First Tuesday of 2024: आज यानी 2 जनवरी को साल 2024 का पहला मंगलवार है। नए साल के प्रथम मंगलवार को हनुमान जी का आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए। उनकी कृपा से जीवन में आने वाली बढ़ाएं और संकट दूर होते हैं और साथ ही मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
हर भक्त की यही इच्छा होती है कि साल भर बजरंगबली का आशीर्वाद उनपर बना रहे। ऐसे में नए साल के प्रथम मंगलवार को आप कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं। साथ ही इस दिन किये गए उपायों का लाभ भी मिलता है।

रोजगार प्राप्ति मंत्र:
नए साल में आप नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं या फिर आप प्रमोशन या वेतनवृद्धि की कामना करते हैं तो मंगलवार के दिन बजरंगबली को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और 'ॐ पिंगाक्षाय नमः' मंत्र का जाप करें।
संकट और बाधा से मुक्ति के लिए मंत्र:
जीवन में आ रही किसी भी तरह की मुसीबतों से सुरक्षा पाने के लिए बजरंगबली का स्मरण करें और उनके इन मंत्रों के जाप से राहत पाएं।
ॐ शान्ताय नम:।
ॐ मारुतात्मजाय नमः।
ऊं हं हनुमते नम:।
रोगों से मुक्ति के लिए मंत्र
नववर्ष में रोग दोष से मुक्ति के लिए साल के प्रथम मंगलवार को इस मंत्र का जाप करने से सकारात्मक फल की प्राप्ति हो सकती है।
ऊं हं हनुमते नम:। या मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन।
भूत-प्रेत बाधा दूर करने के लिए मंत्र
यदि आपको ऐसा महसूस होता है कि आपके ऊपर प्रेत बढ़ा या नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव है तो आपके लिए यह मंत्र लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः।
शत्रु पक्ष पर विजय पाने के लिए मंत्र
शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने और उन्हें शांत करने के लिए इस अचूक मंत्र का जाप करें।
ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।
हनुमान जी को चढ़ाएं उनका प्रिय भोग
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और साथ ही उनका प्रिय भोग गुड़ और चना अवश्य चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे बजरंगबली जल्दी प्रसन्न होंगे।
चोला चढ़ाएं
मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। साल के पहले मंगलवार को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें और उन्हें चोला चढ़ाएं।
हनुमान चालीसा का पाठ करें
इन दिन आपको हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
