Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
First Budhwar of 2024: पूरे साल भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए कर लें ये सरल उपाय
Budhwar Ke Upay: जिस तरह से सोमवार का दिन भगवान शिव और मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित है, ठीक इसी तरह से बुधवार का दिन महादेव और पार्वती माता के पुत्र गणेश भगवान को समर्पित है। बुधवार के दिन गणपति भगवान की पूजा करने का विधान है।
भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने वाले जातक के जीवन से सभी तरह के विघ्न दूर हो जाते हैं, यही वजह है कि उन्हें विघ्नहर्ता माना जाता है। गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए बुधवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। आज यानी 3 जनवरी को साल 2024 का प्रथम बुधवार है। साल के पहले बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय करके आप पूरे वर्ष के लिए भगवान गणपति की कृपा पा सकते हैं।

1. बुधवार के दिन ऊँ गं गणपतये नम:', या श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। यह चमत्कारी और शक्तिशाली मंत्र व्यक्ति के जीवन से सभी तरह के कष्ट दूर कर देता है। साल के पहले बुधवार ही नहीं, किसी भी बुधवार को इस मंत्र का जाप अवश्य करें। इतना ही नहीं, इस दिन गणेश जी के मंदिर जाएं और भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाएं।
2. जीवन में यदि आपको कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है और आपको नकारात्मकता का एहसास होता है तो बुधवार के दिन नियमित रूप से 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का जाप 108 बार जरूर करें। यह जीवन में संकट से आपकी रक्षा करेगा।
3. बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से माना जाता है। बुधवार के दिन किसी जरुरतमंद को हरे मूंग की दाल दान करने से लाभ प्राप्त होगा। हरे रंग के दाल या अन्न दान से समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
4. हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। बुधवार के दिन विशेष रूप से गाय को हरी घास खिलानी चाहिए। इस उपाय से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। यदि आप बुध दोष से परेशान हैं तो बुधवार के दिन सोने के आभूषण धारण करना शुभ माना जाता है।
5. बुधवार के दिन हरे रंग का इस्तेमाल करने से गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं और साथ ही बुध ग्रह भी मजबूत होते हैं। यदि बुध ग्रह कमजोर है तो कम से कम आपको अपने साथ हरे रंग का रुमाल रखना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
