Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Sawan Fourth Somwar: सावन के चौथे सोमवार पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस विधि से करेंगे पूजा तो होंगे शिव प्रसन्न
श्रावण का महीना इतना पवित्र और शुभकारी महीना है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में शिव स्वयं धरती पर विचरण करते हैं और जलाभिषेक करने से प्रसन्न हो जाते हैं।
असुरों से लेकर देवताओं तक जिसने भी भोले भंडारी शिव की उपासना की शिव ने सबकी इच्छा पूरी की। इसलिए इस श्रावण मास को व्यर्थ ना जाने दें। अगर किसी कारणवश आप शिव की उपासना प्रतिदिन नहीं कर पाते तो कम से कम सोमवार को ये कार्य जरुर करें।

शिव को सोमवार बहुत प्रिय है और इस दिन शिव की पूजा आराधना करने पर शिव प्रसन्न हो जाते हैं। इस बार यानी 2023 में 19 साल बाद ऐसा संयोग हुआ है कि 8 सोमवार पड़ रहे हैं। साथ ही साथ पुरुषोत्तम मास होने की वजह से श्रावण में किये पूजा पाठ और दान का कई गुना फल भी मिलेगा। तीन सोमवार तो बीत चुके हैं अब चौथा सोमवार जो बहुत ही पावन माना जाता है उस दिन क्या करें जिससे शिव प्रसन्न हों, आइये हम आपको बताते हैं।
चौथा सोमवार क्यों है विशेष
जैसा बताया गया है कि 19 वर्षो बाद ऐसा मौका आया है जब श्रावण 59 दिनों का होगा और 8 सोमवार पड़ेंगे। अब चौथा सोमवार और भी ज्यादा विशेष है क्योंकि इस दिन रवि योग बन रहा है। साथ ही साथ इस दिन शिववास भी है यानी की रुद्राभिषेक के लिए बहुत उत्तम योग है। रवि योग सुबह 05 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 58 मिनट तक है। इसके अलावा प्रीति योग भी है। रवि और प्रीति योग एक साथ हो तो बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए चौथे सोमवार को शिव को प्रसन्न करने का बहुत अच्छा अवसर है और शिव प्रसन्न हुए तो आपकी सारी इच्छाएं पूरी हुई समझिये।

रुद्राभिषेक का समय
चूँकि चौथे सोमवार को शिववास का समय सुबह 07 बजकर 26 मिनट तक ही है इसलिए अगर रुद्राभिषेक करना चाहते हैं तो इस समय के पहले ही कर लेना उचित होगा।
चौथे सोमवार की पूजा विधि
प्रातः काल स्नान कर शिव जी का स्मरण करें।
किसी शिव मंदिर में जाकर शिववास के दौरान जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करें।
शिव को चन्दन फूल धुप दीप, बेलपत्र, धतुरा, शमी के पत्ते आदि अर्पित करें।
शिव चालीसा का पाठ करें।
फिर महादेव की आरती करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
