Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
हनुमान जयंती पर बनारसी पान के साथ ये चीजें चढ़ाएं, पूरी होगी मनोकामना
Hanuman Jayanti 2025 : हनुमान जयंती का पर्व भक्तों के लिए अत्यंत श्रद्धा और आस्था से जुड़ा होता है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है ताकि वे अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करें। हनुमान जी को बल, बुद्धि और भक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। इस विशेष अवसर पर अगर आप उन्हें कुछ खास चीजें अर्पित करें, तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। बनारसी पान एक ऐसी ही चीज़ है जिसे हनुमान जी को अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
इस वर्ष हनुमान जयंती 12 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी। चैत्र पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में 03:21 बजे शुरू होकर 13 अप्रैल को सुबह 05:51 बजे समाप्त होगी।

बनारसी पान चढ़ाने के फायदे
हनुमान जी को पान अत्यंत प्रिय है। विशेष रूप से बनारसी पान में जिस प्रकार की सौंधी खुशबू और मिठास होती है, वह हनुमान जी को आकर्षित करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पान में तुलसी, कत्था, गुलकंद और सौंफ जैसे शुभ तत्व होते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। हनुमान जी को बनारसी पान अर्पित करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
इन चीजों को भी करें अर्पित
लाल चोला और सिंदूर: हनुमान जी को लाल रंग अत्यंत प्रिय है। उन्हें चमेली के तेल में मिला सिंदूर चढ़ाना बहुत ही शुभ होता है। लाल चोला पहनाकर जब सिंदूर अर्पित किया जाता है, तो विशेष कृपा प्राप्त होती है।
लड्डू या बूंदी का प्रसाद: हनुमान जी को मीठा बहुत पसंद है, खासकर लड्डू या बूंदी। मंगलवार और शनिवार को लड्डू का भोग लगाने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।
केले और गुड़: फल के रूप में केले और मिठास के लिए गुड़ चढ़ाना हनुमान जी को प्रसन्न करता है। यह अर्पण आर्थिक कष्टों को दूर करता है।
तुलसी और बेलपत्र: तुलसी के पत्ते और बेलपत्र शुद्धता के प्रतीक हैं। इन्हें चढ़ाने से मन शांत होता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।



Click it and Unblock the Notifications
