Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Gadi Par Bhagwan Ka Naam Likhwana Chahiye Ya Nahi: गाड़ी पर भगवान का नाम लिखवाना शुभ या अशुभ?
Gadi Par Bhagwan Ka Naam Likhwana Sahi Hai Ya Galat: जहाँ एक और अपनी पसंद से लोग अपने वाहनों पर टैटू बनवाते हैं या फिर एक अनोखी पेंटिंग करवाते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी गाड़ी पर भगवान की तस्वीर या फिर उनका नाम जरूर लिखवा लेते हैं।
ज्यादातर आपने देखा होगा कि कई लोग अपनी गाड़ियों पर तरह-तरह के डिजाइन बनवाते हैं। ताकि उनकी कार या गाड़ी का लुक बेहद ही मनमोहक तथा स्टाइलिश लगे। इसमें से कई लोग अपनी गाड़ियों पर या तो टैटू बनवाते हैं या फिर अनोखी सी पेंटिंग या डिजाइन बनवाते हैं। वहीं कई लोग श्रद्धा से अपने वाहनों पर भगवान की तस्वीर या फिर उनके नाम लिखवाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कार या अन्य गाड़ी पर नाम या तस्वीर बनवाना सही है या नहीं।

क्या कार पर लिखवा सकते हैं भगवान का नाम-
अपनी कार या फिर किसी भी गाड़ी पर भगवान का नाम या तस्वीर नहीं चिपकानी चाहिए। यह बहुत ही गलत है। यह अनजाने में किए गए पाप की भागीदारी में भी आता है। असल में जब कभी अपनी कार या फिर अन्य गाड़ी पर भगवान का नाम लिखवाते हैं तो हमारी मानसिक मनोदशा इस बात को सिद्ध करती है कि भगवान का आशीर्वाद सदैव बना रहे। लेकिन हम इस बात से अनजान रहते हैं कि जाने अनजाने में बहुत बड़ी पाप की श्रेणी में हिस्सा ले रहे हैं।
जब भी किसी भी वाहन को धोया जाता है तो भगवान की तस्वीर या नाम पर भी पानी पड़ जाता है फिर वही पानी जमीन पर पड़ता है और सभी के पैरों के नीचे आता रहता है। ऐसे में अनजाने में ही सही लेकिन हम भगवान की अवहेलना कर बैठते हैं।
जब भी हम भगवान की कोई तस्वीर अपनी गाड़ी पर लगवाते हैं तो उस समय भूल जाते हैं कि गाड़ी पर लगने वाली धूल मिट्टी या गंदगी गाड़ी के साथ-साथ तस्वीर को भी दूषित करेगी। अगर हम इस गंदगी को साफ करने के लिए कोई भी कपड़ा उपयोग कर रहे हैं तो वह भी बिना स्वच्छता के ध्यान दिए ही साफ करते हैं। इसीलिए कार या अन्य गाड़ी पर भगवान की तस्वीर या नाम नहीं लिखवाना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
