Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Ganesh Chaturthi 2023 Mantra: कितनी भी बड़ी समस्या हो, ये गणेश मंत्र कर देगा उसे दूर
Ganesh Chaturthi 2023 Mantra: गणपति विघ्नहर्ता हैं, जीवन के मार्ग पर आ रही विघ्न बाधाओं को दूर करते हैं, सुख और समृधि देते हैं। इनकी कृपा हुई तो जीवन में सबकुछ शुभ शुभ होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान् गणेश की कृपा से अपने विघ्न या परेशानियों को दूर करना हो तो इसके लिए अलग अलग मंत्र हैं। इन मंत्रो का जाप करने से गणेश आपकी उस विशेष समस्या को दूर करते हैं।

इस वर्ष गणेश चतुर्थी मंगलवार 19 सितम्बर 2023 को है। आइये इस अवसर पर गणेश के उन मंत्रो के बारे में जानें जिनसे आपको विशेष समाधान मिलेगा।
1.
कोई कार्य प्रारंभ करने से पहले कोई समस्या ना आये या फिर सामान्य से लेकर विशेष तक किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप करें - "ॐ गं गणपतये नमः"
2.
किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही हो और बीच में ही रुकावट आ जाती हो तो फिर इस मंत्र का जाप करें। ये गणपति का षडाक्षर विशिष्ट मंत्र है - "वक्रतुण्डाय हुं "
3.
अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो पा रही है, व्यापर में घाटा चल रहा हो या नौकरी नहीं मिल रही हो तो ऐसे में आर्थिक लाभ के लिए इस मंत्र का जाप करें "ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।"
4.
सही जीवनसाथी नहीं मिल रही या मिल रहा, विवाह में रुकावट आ रही है, विवाह तय होने के बाद भी संपन्न नहीं हो पा रहा तो ऐसे में गणेश का त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है - "ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा"
इन मंत्रों के जाप से गणपति आपकी समस्याओं को दूर करेंगे और कृपा बरसाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
