Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ganesh Chaturthi Bhog: भगवान गणेश को भोग में भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें
Ganeshji Ko Kya Na Chadhayen: 10 दिनों के गणेशोत्सव के दौरान घर लाएं गणेश का मान सम्मान के साथ आवभगत की जाती है। जितने दिन भी भक्त उन्हें अपने साथ रखते हैं वे उन्हें परिवार के एक सदस्य के तौर पर ही उनकी सेवा करते हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन स्थापना के बाद से ही रोज़ाना उनका पूजन, उनको भोग लगाना व आरती की जाती है। गणपति को भोग में तरह तरह की चीज़ें चढ़ाई जाती हैं।

भगवान गणेश भक्त से खुश होकर उनके जीवन के सभी विघ्नों और दुखों को हर लेते हैं एवं उसे सुख संपत्ति देते हैं। हालांकि उनके भोग में कुछ चीज़ें गलती से भी नहीं डालनी चाहिए। कौन सी चीज़ें भूलकर भी ना चढ़ाएं भगवान गणेश को जानते हैं आगे -
इन चीज़ों को चढ़ाने से गणपति होते हैं प्रसन्न
गणेश चतुर्थी पूजन के भोग में 5 चीज़ों को ज़रूर चढ़ाएं जिससे गणपति प्रसन्न हो सकें। पूजा में मोदक या लड्डू, फूल, दूर्वा, केले और सिंदूर ज़रूर चढ़ाएं। ये सभी पांच चीज़ें गणेश पूजन में अत्यंत धार्मिक महत्व रखती हैं।
भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीज़ें
टूटे हुए चावल
गणेशोत्सव में गणपति को भोग में चावल भी चढ़ाएं जाते हैं। यह ध्यान रहें कि भोग में टूटा हुआ चावल प्रयोग में ना लाया जाएं।
केतकी का फूल
धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने केतकी की एक गलती से नाराज़ होकर यूज़ श्राप दिया था कि उसके फूल को कभी भी शिवपूजा में प्रयोग नहीं किया जाएगा। महादेव के पुत्र भगवान गणेश की पूजा में भी केतकी का फूल नहीं चढ़ाया जाता।
चंद्रमा से जुड़ी वस्तुएं
गणेश पूजन में चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं का भी प्रयोग वर्जित है। चंद्रमा ने भगवान गणेश जी के स्वरुप का उपहास उड़ाया था, तभी गणेश जी ने चंद्रमा को उसकी सुन्दरता खोने का श्राप दिया था। इसलिए गणेशोत्सव के पूजन में सफ़ेद चन्दन व अन्य सफ़ेद चीज़ों का प्रयोग ना करें।
तुलसी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश पूजन में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल नहीं होता। इसलिए तुलसी का प्रयोग पूजा में बिलकुल ना करें, नहीं तो गणपति नाराज़ हो सकते हैं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि हर गणेश पूजन में ताज़े फूलों का ही प्रयोग हो। पुराने या सूखे फूलों को पूजा में शामिल न करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications