Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Ganesh Utsav 2023: यदि चतुर्थी के दिन गलती से कर लिए हैं चंद्र दर्शन तो 'कलंक' से बचने के लिए कर लें ये उपाय
Ganesh Chaturthi Chandra Darshan: गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया गया। अब अगले 10 दिनों तक गणेशोत्सव मनाया जाएगा। 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। हालांकि इस दिन चन्द्र दर्शन की मनाही थी।
गणेश चतुर्थी की तिथि शुरू होने से खत्म होने तक चन्द्र दर्शन ना करें। अगर किसी भी व्यक्ति ने गलती से भी चंद्रमा को गणेश चतुर्थी की रात देखा तो उससे भगवान गणेश नाराज़ हो सकते हैं और उसे मिथ्या दोष का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं क्यों होती है इस दिन चन्द्र दर्शन की मनाही और कैसे इस दोष से पा सकते हैं छुटकारा-

चंद्रमा से नाराज़ थे गणेश भगवान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश चंद्रमा से नाराज़ हुए थे, जिसके बाद गणेश जी ने चंद्रमा को श्राप दिया था। इसके साथ ही धार्मिक मान्यता यह भी है कि जो भी व्यक्ति भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देख लेगा तो उसे मिथ्या दोष लगेगा और समाज में उसका अपमान होगा।
करें यह उपाय
अगर आपने भी गणेश चतुर्थी के दिन चन्द्र दर्शन कर लिए हैं तो आप इस उपाय के माध्यम से इस दोष के प्रभाव को खत्म कर सकते हैं। आगे बताए गए मंत्र का हाथ में जल का लोटा लिए जाप करें। इसके बाद यह जल पवित्र हो जाएगा और इसे पीकर आप चन्द्र दर्शन की गलती का प्रायश्चित कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप करें -
सिंहः प्रसेनमवधीत्सिंहो जाम्बवता हतः।
सुकुमारक मारोदीस्तव ह्येष स्यमन्तकः॥
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
