Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Ganesh Chaturthi 2025:क्या पीरियड्स में गणपति स्थापना कर सकते हैं? जानें इस दौरान महिलाओं के लिए क्या है नियम
Can Women Do Ganpati Sthapana During Periods: 27 अगस्त 2025 दिन बुधवार को गणेश चतुर्थी है। हिंदू धर्म में इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भक्तगण अपने घर में गणपति लाते हैं और उनकी स्थापना कर पूजा-पाठ करते हैं। घर में ऐसी रौनक होती है जैसे कोई बहुत बड़ा त्योहार हो या शादी हो रही हो। लेकिन अक्सर महिलाओं के मन में एक सवाल उठता है - क्या पीरियड्स के दौरान गणपति स्थापना की जा सकती है? हर महीने होने वाला मासिक धर्म महिलाओं की भक्ति के आड़े आता है ऐसे में कई बार उन्हें इस बात की चिंता भी सताती है।
इस बात में भी संशय बना रहता है कि क्या मासिक धर्म के दौरान गणपति जी की सेवा की जा सकती है या नहीं। इसी असमंजस में कई महिलाएं होती हैं। अगर आप भी अपने घर गणपति लाने का विचार बना रहे हैं तो आइए जान लेते हैं कि इस दौरान पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें?

क्या पीरियड्स में कर सकते हैं गणपति स्थापना?
महिलाओं को हर महिने मासिक धर्म आता है, जिस वजह से कई बार उनकी पूजा और व्रत अधूरे रह जाते हैं। वहीं अब गणेश चतुर्थी है तो घर में बहुत से लोगों के द्वारा गणपति स्थापना की जाती है। उनकी सेवा की जाती है और विधि-विधान से पूजा अर्चना कर जितने दिन के लिए लाने की मन्नत की थी उसके बाद विसर्जन किया जाता है। मगर किसी महिला को इस दौरान पीरियड्स आ जाए तो शास्त्रों के अनुसार, वो गणपति स्थापना नहीं कर सकती है।
क्या पीरियड्स में गणपति के लिए भोग बना सकते हैं?
हिंदू धर्म में मासिक धर्म के दौरान पूजा-पाठ करना और मंदिर जाना वर्जित माना गया है। ऐसे में रजोधर्म से गुजर रही महिलाएं न तो गणपति स्थापना कर सकती हैं और न ही गणपति के लिए भोग का खाना बना सकती हैं। अगर घर में बप्पा विराजमान हैं और अचानक से पीरियड्स आ जाएं तो उस महिला को सबसे अलग बैठना चाहिए और पूजा-सामग्री को छूने से बचना चाहिए।

पीरियड्स के दौरान गणपति पूजा कैसे करें?
गणेश चतुर्थी का पर्व 10 दिन तक चलता है। यदि पीरियड्स की वजह से पहले दिन पूजा नहीं हो पाई, तो आप ऐसा कर सकती हैं:
मासिक धर्म के पूरे होने के बाद स्नान और शुद्धिकरण करें।
अपने आप को गंगाजल या पवित्र जल से शुद्ध करें।
शुद्ध होने के बाद आप जितने दिन गणपति स्थापना करना चाहती हैं, उतने दिन पूजा कर सकती हैं।
पूजा के दौरान भक्ति और श्रद्धा का ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications











