Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Ganga Dussehra Shubh Sanyog 2023: गंगा दशहरा के दिन बनेंगे शुभ संयोग, जान लें स्नान-दान का समय
हिंदू धर्म में गंगा नदी बेहद पवित्र और पूजनीय मानी जाती है। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का उत्सव मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से धरती पर आयी थीं।
मां गंगा के पृथ्वी पर पधारने के इस दिन को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन गंगा में पवित्र स्नान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन दान करने का भी विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

इस साल गंगा दशहरा का दिन कई मायनों में ख़ास माना जा रहा है। साल 2023 में गंगा दशहरा 30 मई, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन कुछ विशेष योग का निर्माण भी हो रहा है जो मां गंगा के भक्तों के लिए फलदायी रहेंगे।
गंगा दशहरा 2023 कब है?
पंचांग के मुताबिक, ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का शुभारंभ 29 मई 2023 को सुबह 11:49 पर होगा। वहीं इसका समापन 30 मई दोपहर 01:07 पर होगा।
गंगा दशहरा 2023 पर बन रहे हैं शुभ संयोग
गंगा दशहरा के दिन अत्यंत शुभ संयोग हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। हस्त नक्षत्र पूर्ण रात्रि तक रहेगा। सिद्धि योग का समापन 30 मई को रात 08:55 पर हो जायेगा।
गंगा दशहरा के मौके पर रवि योग और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर कर्क राशि में पहुंच जायेंगे। इस गोचर से धन योग का निर्माण होगा।
गंगा दशहरा पर स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
ऐसी मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में गंगा नदी में स्नान करने से जातक को विशेष लाभ मिलता है। गंगा दशहरा के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 03 मिनट से सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। वैसे गंगा स्नान का शुभ समय सुबह 08 बजकर 51 मिनट से दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक है। इस दिन का अभिजित मुहूर्त दिन में 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
