Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Ganga Dussehra 2024 Kab Hai: 100 साल बाद गंगा दशहरा पर अद्भुत संयोग, इस मुहूर्त में करें पूजा
Ganga Dussehra 2024 Kab Hai: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर पापों से मुक्ति तथा मोक्ष की प्राप्ति एवं संपूर्ण पितरों को प्रसन्न करने का खास अवसर रहता है। कहा जाता है कि गंगा दशहरा पर माँ गंगा का प्रथम बार स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर साक्षात आगमन हुआ था।
इस वर्ष गंगा दशहरा का पावन पर्व 16 जून दिन रविवार को है। इस खास अवसर पर बहुत से शुभ योग का निर्माण हो रहा है जिससे समस्त राशि के जातकों को दोगुना पुण्य तथा लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिष शास्त्रों के गणनाओं के मुताबिक करीबन 100 साल के पश्चात यह खास योग का निर्माण हो रहा है।

ज्योतिष शास्त्रों ने बताया कि इस वर्ष गंगा दशहरा का पावन पर्व 16 जून दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत सिद्धि योग तथा रवि सिद्धि योग का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन हस्त नक्षत्र भी है जो गंगा दशहरा को और खास बनाएगा। चार शुभ संयोग के निर्माण होने से गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगा पूजन तथा गंगा स्नान करने से संपूर्ण मनोकामनाएँ पूर्ण होगी।
गंगा दशहरा 2024 पर शुभ संयोग (Ganga Dusshera 2024)
हिंदू पंचांग के मुताबिक इस दिन प्रात: काल 10:23 तक सर्वार्थ सिद्धि योग और इसके साथ ही अमृत योग भी होगा। इसके अलावा पूरे दिन भर रवि योग का शुभ संयोग बना रहेगा।
गंगा स्नान से मिलेगी हर तरह के पापों से मुक्ति
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गंगा दशहरा के पावन पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करने से शारीरिक तथा मानसिक और वाचिक तीनों तरह के पापों से प्रायश्चित हो जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर ब्रह्म मुहूर्त में एकाग्रचित्त तथा शांत मन के साथ गंगा का स्नान करना चाहिए। इस दौरान माँ गंगा के समक्ष अपने पितरों की शांति तथा मोक्ष के लिए विशेष प्रार्थना करनी चाहिए। जाने अनजाने में स्वयं द्वारा किए गए पापों के लिए भी माँ गंगा से माफ़ी माँगनी चाहिए। ऐसा करने माँ गंगा का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
