Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Gangaur Puja 2025 Wishes: अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनों को भेजे गणगौर की शुभकामनाएं
Happy Gangaur Wishes 2025 : गणगौर हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो खासतौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में मनाया जाता है। यह पर्व देवी गौरी (माता पार्वती) को समर्पित है और विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, गणगौर तीज हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आती है। इस वर्ष यह 31 मार्च 2025 को मनाई जाएगी।
मान्यता है कि इस दिन महादेव और माता पार्वती ने स्त्रियों को सौभाग्य का वरदान दिया था। गणगौर के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को विशेज, मैसेज, कोट्स और शायरी भेजकर शुभकामनाएं दें।

गणगौर व्रत कब है?
गणगौर व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष तृतीया तिथि 31 मार्च प्रातः 9:11 से 1 अप्रैल प्रातः 5:42 तक रहेगी, लेकिन उदयातिथि के अनुसार व्रत 31 मार्च को रखा जाएगा। यह पर्व मुख्य रूप से हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस व्रत को रखने से सुहागनों को अखंड सौभाग्य और कुंवारी महिलाओं को मनचाहा वर मिलता है।
गणगौर पूजा की शुभकामनाएं (Happy Gangaur 2025 Wishes in Hindi)
1. आया रे आया गणगौर का त्यौहार है आया
संग में खुशियां और प्यार है लाया
गणगौर की ढेर सारी शुभकामनायें
माँ पार्वती आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखे
आपको गणगौर की हार्दिक शुभकामनायें
2. गणगौर है उमंगो का त्यौहार
फूल खिले है बागों में फागुन की है फुहार
दिल से आप सब को हो मुबारक
प्यारा ये गणगौर का त्यौहार
गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं
3. व्रत गणगौर का है बहुत ही मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया
गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं
4. चंदन की खुशबू, फागुन की बहार
आप सभी को मुबारक हो गणगौर का त्यौहार
गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएं
5. गणगौर का रंगीन त्योहार आपके जीवन को आनंद और खुशियों से भर दे। आपको गणगौर की शुभकामनाएँ!
6. गौर माता और ईसर जी आपको हमेशा जीवन में सर्वोत्तम खुशियाँ और स्वास्थ्य प्रदान करें...। आपको गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएँ।"
7. माँ गौरी हमेशा आपकी रक्षा के लिए मौजूद रहें और आपके जीवन के हर चरण में आपको आशीर्वाद दें... गणगौर के रंगीन और शुभ अवसर पर शुभकामनाएँ।"
8. गोर गोर गोमती, इसर पूजे पार्वती...
गणगौर माता आप सभी के जीवन में अपार खुशियाँ एवं समृद्धि लेकर आए। आपको गणगौर की हार्दिक शुभकामनाएँ।
9.आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां ये गणगौर आपको,
कि खुशी भी आपकी मुस्कुराहट की दीवानी हो जाए।
गणगौर की शुभकामनाएं
10. पल-पल सुनहरे फूल खिलें,
कभी न हो कांटों का सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
गणगौर पर हमारी यही शुभकामना।



Click it and Unblock the Notifications
