Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Garuda Puran: अगर आप करते हैं ये काम तो मरने के बाद आपके लिए खुलेंगे नर्क के द्वार
Garuda Puran in Hindi: ऋषि वेदव्यास के अनुसार चार युग हैं, सत्य युग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलयुग। युगों का आरंभ सतयुग से होता है और अंत कलयुग पर। हम आज कलयुग में जी रहे हैं।
गरुड़ पुराण में कलयुग के बारे में तमाम तरह की भविष्यवाणियां की गई हैं। गरुड़ पुराण में कलयुग में मनुष्यों द्वारा किए जाने वाले पापों और उनकी सजा का उल्लेख है।

गरुड़ पुराण की रचना भगवान विष्णु के इर्द-गिर्द की गई है जो अपने वाहन गरुड़ से बात कर रहे हैं। यह पाप और पुण्य के आधार पर कर्म, न्याय, कानून, स्वर्ग और नर्क से संबंधित ग्रन्थ है। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि जो लोग कलयुग में पाप करेंगे, वे मृत्यु के बाद सीधे नरक में जाएंगे और गंभीर यातनाएं झेलेंगे। जानते हैं वो कौन से पाप हैं -
ब्राह्मण हत्या
जो लोग भगवान की सेवा करने वाले ब्राह्मणों की हत्या करते हैं और भ्रूणहत्या करते हैं वे मृत्यु के बाद नरक में जाते हैं। साथ ही गर्भवती स्त्री की हत्या करने वालों को नर्क से कोई नहीं बचा सकता। यह मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा पाप होता है।
धोखे से हत्या
जो लोग धोखे से जहर देकर हत्या करते हैं उन्हें भी मरने के बाद नर्क भोगना पड़ता है। ऐसे लोग किसी का विश्वास जीतकर उसके पीठ पीछे छुरा घोंपते हैं।
धार्मिक ग्रंथों पर सवाल
साथ ही जो लोग धार्मिक ग्रंथों, शास्त्रों, वेद-पुराणों पर सवाल उठाते हैं वे भी नरक में जाते हैं और सजा भुगतते हैं। गरुड़ पुराण कहता है धार्मिक ग्रंथों का अपमान पाप है, इसलिए अपने धर्म का सम्मान करें।
जो लोग अनैतिक कार्य करते हैं
घर आए अतिथि का अपमान करते हैं और भूखे को भोजन और पानी नहीं देते, वे नरक में जाते हैं। साथ ही जो लोग पराए पुरुष या स्त्री से संबंध रखते हैं, उनकी आत्मा मरने के बाद नरक में जाती है। जीवन में अनैतिक कार्यों से बचना चाहिए।
स्त्रियों का शोषण करने वाले
जो लोग कमजोर या असहाय लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं वे सीधे नरक में जाते हैं। साथ ही ऐसे लोग जो महिलाओं का अपमान करते हैं और इस बुरे कृत्य का समर्थन करते हैं वे मृत्यु के बाद सीधे नरक में जाएंगे।
झूठी गवाही देने वाले
जो लोग किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ झूठी गवाही देते हैं वे भी सीधे नरक में जाते हैं और कड़ी सजा का सामना करते हैं। आपका एक छोटे झूठ से किसी का जीवन तबाह हो सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
