Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Garuda Puran: आपके इन कर्मों से अगली सात पीढ़ियां भी बनती हैं पुण्य की भागीदार
Garuda Puran in Hindi: गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। यह जीवन और मृत्यु से जुड़े कई रहस्यमय बातें भी बताता है। गरुड़ पुराण के अनुसार यदि कोई व्यक्ति जीवन में अच्छे कर्म करता है तो उसे मृत्यु के बाद स्वर्ग मिलता है।
उनकी सात पीढ़ियां सुखी जीवन व्यतीत करती हैं। गरुड़ पुराण को मोक्ष का ग्रंथ भी कहा जाता है। इसमें जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि व्यक्ति के कर्मों का फल उसके जीवित रहते, मृत्यु के बाद और दूसरा जन्म लेने तक बना रहता है।

गरुड़ पुराण में कहा गया है कि व्यक्ति को अपने जीवन में अच्छे कार्य करने चाहिए और कुछ महत्वपूर्ण बातों का पालन करना चाहिए। इन बातों का पालन करने से न केवल आपका बल्कि आपकी सात पीढ़ियों का जीवन खुशियों से भर जाता है। गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे गुणों का जिक्र किया गया है जिनका पालन आपके पूरे परिवार और आने वाले पीढ़ियों को भी अच्छा जीवन देगा -
धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान
प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान होना चाहिए। इसके लिए आपको इन्हें पढ़ना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों में जीवन को सफल और सरल बनाने के उपाय बताए गए हैं। गरुड़ पुरान के आनुसार व्यक्ति यदि धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान रखता है और अपने बच्चों को भी उनका ज्ञान देता है तो उनकी अगली पीढ़ी भी खुशहाल होती है।
भगवान को भोजन अर्पित करना
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि घर का भोजन तैयार करने के बाद, उसे खाने से पहले, आपको सबसे पहले इसे अपने पसंदीदा देवता को प्रसाद के रूप में अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में देवताओं का वास होता है और देवी अन्नपूर्णा की कृपा से ऐसे घर हमेशा धन-धान्य से भरपूर रहेंगे।
कुल देवता की पूजा
प्रत्येक व्यक्ति को भगवान की पूजा के साथ-साथ अपने कुल देवता की पूजा भी करनी चाहिए। विशेष दिनों पर इनकी पूजा करने से परिवार में खुशियां आती हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार कुलदेवता की पूजा करने से आपकी सात पीढ़ियों का कल्याण होगा। इसके अलावा चतुर्दशी, पूर्णिमा, अष्टमी और अमावसी के दिन भी पूजा और व्रत करना चाहिए।
दान करें
हिंदू धर्म में दान को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। दान का फल व्यक्ति सात पीढ़ियों तक भोग सकता है। इसलिए समय-समय पर भूखों और गरीबों को अपनी क्षमता के अनुसार दान दें।
गंगा स्नान
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। इसीलिए हिंदू धर्म और पुराणों में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन व्यक्ति को गंगा में स्नान अवश्य करना चाहिए। इससे पाप दूर हो जाते हैं और नरक से मुक्त हो जाते हो।
पेड़-पौधे लगाना
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इससे नरक की यातनाओं से मुक्ति मिल जाती है। इन पेड़-पौधों के फल और छाया से आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
