Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Ghar Me Kachhua Kis Disha Me Rakhe: घर में यदि कछुआ रखा है तो जान लें उसका मुंह किस दिशा में होना चाहिए
Ghar Me Kachhua Kis Disha Me Rakhe: हिंदू धर्म में पेड़ों-पौधों और जानवरों को भी भगवान का प्रतीक माना गया है। वास्तु के अनुसार घर में उनके प्रतीक के तौर पर कुछ चीजें रखने से धन लाभ होता है। ऐसी ही एक वस्तु है कछुए की मूर्ति।
कहा जाता है कि घर में कछुए की मूर्ति रखने से जीवन और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। हिंदू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार धारण किया था। इसलिए घर में कछुए की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है।
इसे घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर में कछुए की मूर्ति रखने से कई समस्याओं का समाधान भी होता है। आपको आर्थिक उन्नति मिलती है और घर से बीमारियां दूर रहती हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि घर में कछुआ किस दिशा में रखना चाहिए और इसके क्या लाभ हैं।

कछुए की मूर्ति किस दिशा में रखनी चाहिए
कछुए की मूर्ति को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को बहुत शुभ माना गया है। उत्तर दिशा में सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा होती है। इस दिशा में धन के देवता कुबेर, गणेश और लक्ष्मी जी का वास होता है। इस दिशा से धन का आगमन होता है। कछुए की मूर्ति को हमेशा उत्तर दिशा में रखना अच्छा होता है। साथ ही शत्रु पक्ष शांत होता। यदि आपका व्यवसाय है तो दुकान के मुख्य द्वार पर कछुए की तस्वीर लगाने से आपको लाभ प्राप्त होगा। सही तरह की रूकावट दूर होगी और काम फिर से प्रगति करने लगेंगे।
लकड़ी की कछुए की मूर्ति रखने से लाभ
अगर आपके घर में कोई बीमार है तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लकड़ी से बनी कछुए की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे इंसान के स्वास्थ्य को लाभ होगा। इससे सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। यह आपके परिवार के सदस्यों के जीवन में सफलता लाता है।
व्यापार में उन्नति के लिए कछुए की मूर्ति कहां रखें?
अगर आपने कोई नया बिजनेस शुरू किया है तो अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी के कछुए की मूर्ति रखें। यह आपके व्यवसाय में नए अवसर लेकर आएगा।
बच्चों के कमरे में कछुए की मूर्ति रखने से क्या होगा?
उत्तर-पश्चिम दिशा में धातु का कछुआ रखने से बच्चों के जीवन में सौभाग्य आता है और उनकी एकाग्रता बढ़ती है। इसके अलावा बच्चों के कमरे की उत्तर-पश्चिम दिशा में कछुए की मूर्ति रखने से बच्चों की बुद्धि तेज होती है।
बिस्तर के पास कछुए की मूर्ति रखने से क्या होता है?
अगर आप घर में अपने बिस्तर के पास कछुए की मूर्ति रखते हैं तो इससे आपकी सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी और आपको नींद की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही आपको सकारात्मक सपने भी आने लगेंगे।
मुख्य द्वार पर कछुआ रखने से क्या होगा?
घर के मुख्य द्वार पर कछुए की तस्वीर लगाने से परिवार में शांति बनी रहती है। इससे घर से परेशानियां और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
मिट्टी का कछुआ कहां रखें?
कछुआ किसी भी सामग्री जैसे धातु, कांच, मिट्टी, कांच, लकड़ी आदि से बनाया जा सकता है। इसे घर में रखने से जीवन में शांति, सद्भाव, सदस्यों की दीर्घायु और धन का आगमन होता है। मिट्टी से बने कछुए को हमेशा घर या ऑफिस के उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए, ऐसा करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। यदि यह लकड़ी का बना हो तो इसे पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
वास्तु दोष दूर करने के लिए कछुए की मूर्ति किस दिशा में रखें?
कछुए की मूर्ति रखने के लिए उत्तर दिशा सर्वोत्तम है क्योंकि वेदों में उत्तर दिशा को धन की दिशा माना गया है। कछुए की मूर्ति पूर्व दिशा की ओर रखी जा सकती है। कछुए का मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए। घर में सात धातुओं से बनी कछुए की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं। इसकी पूजा करने से घर में शांति और समृद्धि आती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
