Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Dog in Astrology: राहु-केतु से जुड़ा है कुत्ता, इन्हें पालना शुभ या अशुभ?
Dog in Astrology: हम में से कई लोगों को घर में पालतू जानवर रखने का शौक होता है। आजकल कुत्ते या बिल्ली को पालने का चलन भी ज़ोरों पर हैं। ये ना केवल घर को जीवंत बनाते हैं बल्कि बदले में हमें प्यार भी खूब देते हैं।
घर में एक कुत्ते को पालने से बाकी फायदों के साथ साथ ज्योतिष तौर पर भी लाभ मिलते हैं। दरअसल कुत्ते को केतु ग्रह का कारक माना जाता है यानि इसे अपने घर और जीवन में रखने से केतु पर प्रभाव पड़ता है। इसके नतीजे में आप तीन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। जानते हैं घर में कुत्ते को पालने से किस प्रकार के ज्योतिषी लाभ आपको मिल सकते हैं-

राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचाव
कुत्ते को राहु और केतु ग्रहों का कारक माना जाता है और कारक होने के कारण वह इन दोनों के दुष्प्रभाव को कम करता है। कुत्ते को पूरी देखभाल और प्यार से पालने से घर के सभी सदस्यों का राहु और केतु भी शांत रहता है और सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है।
शनि भी होते हैं शांत
यदि काले रंग का कुत्ता पाला जाए तो यह और भी अच्छा होता है क्योंकि यह शनि के दुष्प्रभाव को कम करता है। इससे घर में नकारात्मकता कम होती है और दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। राहु, केतु और शनि तीनों ग्रह शांत हो जाते हैं। यह प्रचलित विशवास है कि काले कुत्ते को खाना खिलाने से शनि की ढैय्या और शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है।
आर्थिक संकट में लाभ
यदि घर में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है तो कुत्ता पालने से राहत मिल सकती है। इससे घर में सकारात्मकता आती है और मां लक्ष्मी का आगमन संभव हो पाता है। इसलिए कुत्ते को पालने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।
भैरव बाबा का ख़ास आशीर्वाद
कुत्ते को काल भैरव का वाहन माना जाता है। घर में कुत्ते को पालने और यूज़ अच्चा भोजन कराने से भैरव बाबा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे घर में बुरी शक्तियों और आत्माओं से भी छुटकारा मिलता है।
किन लोगों को नहीं पालना चाहिए कुत्ता?
वैसे तो कुत्ते को पालने के ज्योतिषी फायदे बहुत हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनको कुत्ता पालने से बचना चाहिए क्योंकि उनको लाभ के जगह उलटे हानि उठानी पड़ जायेगी। जिन लोगों की कुंडली में केतु लग्न या अशुभ भाव में बैठा हो उनको अपने घर कुत्ता नहीं लाना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
