Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Makadi Ka Jaal: घर में मकड़ी का जाला लगना देता है शुभ संकेत! जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
Ghar Me Makadi Ka Jaal Lagna: ज्यादातर लोग अपने घर की साफ सफाई करते हैं तो अपने घर के छत तथा कोने को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। कुछ लोगों का यह मानना है कि यह जाले घर में धन दौलत की वृद्धि करते हैं। जबकि कुछ लोगों इसे काफी अशुभ मानते हैं।
वास्तु शास्त्र का एक नियम कहता है कि अगर आप अपने घर की साफ सफाई कर रहे हैं तो इससे संपूर्ण घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होगा। ज्यादातर लोग अपने घर की सफाई करते समय घर के छत तथा कोने या बेड के नीचे लगे जाले को बिल्कुल भूल ही जाते हैं। कुछ लोग की यह धारणा हैं कि घर में मकड़ी के जाले से धन दौलत की वृद्धि होती है। जबकि कुछ लोग इसको बेहद ही अशुभ मानते हैं।

वास्तु शास्त्र में मकड़ी के जाले को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए। जैसे घर के अलग-अलग जगह पर मकड़ी का जाला लगने से अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं घर में लगे मकड़ी के जाले से किन-किन प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है-
मकड़ी के जाल के बारे में क्या कहता है वास्तु
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मकड़ी के जाले नकारात्मक ऊर्जा को तेजी से अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसा कहते हैं कि मकड़ी के जाले में नकारात्मकता जम जाती है जिसके कारण आपके घर में अशांति, क्लेश तथा मानसिक तनाव एवं चिंता जैसी समस्याएँ जन्म लेती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मकड़ी के जाले रहने से आपके घर की धन दौलत तेजी से नष्ट होने लगती है। इससे बेफिजूल खर्च में वृद्धि होती है। मकड़ी के जाले माँ लक्ष्मी को आपके निज निवास से दूर रखते हैं जिस कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। मकड़ी के जाले से रोग दोष कष्ट समेत बहुत सी परेशानियाँ होती है। इन जालों में धूल गंदगी इत्यादि जमा हो जाती है जिस कारण लोगों को साँस लेने में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
किचन में मकड़ी का जाला लगना
किचन में मकड़ी का जाला होना बहुत ही सामान्य बात है। किचन की साफ-सफाई पर लोगों को विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए क्योंकि किचन में माँ अन्नपूर्णा का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में मकड़ी के जाले होने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष असर पड़ता है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं।
बेडरूम में मकड़ी का जाला लगना
वास्तु शास्त्र कहता है कि किसी भी बेडरूम में अगर मकड़ी के जाले हैं तो संपूर्ण परिवार में मानसिक तनाव तथा चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा बेडरूम में जाले होने से आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते कमजोर होने लगते हैं तथा एक दूसरे के साथ तालमेल में खटास आने लगती है। इससे अनबन की स्थिति भी बनी रहती है। वैवाहिक जीवन में अनेक परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
घर के मंदिर में मकड़ी का जाला
अक्सर लोग घर के मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात वहाँ के रखरखाव को भूल जाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मंदिर में मकड़ी के जाले स्थित है तो यह आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। इससे आपके भाग्य की वृद्धि रुक जाती है इसलिए मंदिर तथा मंदिर में लगे देवी देवताओं की तस्वीरों की साफ सफाई करते रहना चाहिए।
घर के कोने में मकड़ी का जाला लगना
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के कोने में लंबे अंतराल से मकड़ी का जाला है तो यह आर्थिक वृद्धि को रोकता है और धन संबंधी समस्याओं को जन्म देता है। इससे बेफिजूल खर्च का विस्तार होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार उपाय
अपने घर में नियमित रूप से साफ सफाई करना एक महत्वपूर्ण उपाय है। अपने घर के कोने कोने तथा छत समेत संपूर्ण दिशाओं के जालों को झाड़ू से साफ करें और कूड़ेदान में इसे फेंक दें। अगर आपके घर में मकड़ी के जाले स्थित हैं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का तेजी से विस्तार होने की संभावना रहती है। यह क्रिया बहुत ही सामान्य बात है। इसको दूर करने के लिए अपने घर में दीपक, धूप तथा अगरबत्ती जरूर जलाएं। वास्तु शास्त्र में मकड़ी के जाले को काफी अशुभ माना जाता है। इन जालों से नकारात्मक ऊर्जा, धन हानि और स्वास्थ्य जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है इसलिए घर की साफ सफाई में विशेष ध्यान रखना चाहिए और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से रोकना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
