Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
New Year 2022: न्यू ईयर पर अपनों को गिफ्ट में दें ये ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स

हर जगह नए साल की चका-चौंद नजर आ रही है। शॉपिंग मॉल, बाजार हर जगह नई दुल्हन की तरह सजाई गई है। ऐसे में आप भी अपने साथ अपनो के लिए भी आने वाले साल को खूबसूरत बना सकते हैं। अपने बहन, पत्नी, गर्लफ्रेंड, या किसी भी फिमेल फ्रेंड को ऐसी चीज तोहफे में दें, जो उनकी खूबसूरत और स्किन का ख्याल रखें। अगर आपने अभी तक किसी उनके लिए कोई गिफ्ट नहीं लिया है, तो उन्हें स्किन केयर, हेयर केयर के प्रोडक्ट्स तोहफे में दे सकते हैं। आप अपने मेल फ्रेड्स को भी मेन्स स्किन और हेयर केयर तोहफे में दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे में आप उनके लिए क्या चीजें तोहफे में ले सकते हैं, जिससे उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान देखने को मिले।
1. फेस केयर
हर किसी को अपने स्किन की केयर होती है। लड़कियों के साथ लड़के भी अब अपने स्किन की बहुत देखभाल करने लगे हैं। ऐसे में न्यू ईयर गिफ्ट के रूप में आप उन्हें पेंपर करने के लिए फेस केयर प्रो़डक्ट्स का एक कॉम्बो पैक गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से वो जब भी अपने स्किन केयर के लिए उन प्रोडक्ट्स का यूज करेगी या करेगा उन्हें आपकी याद जरूर आएगी।
2. फेस मास्क
आज कल महिलाओं और पुरुष दोनों दिन भर की थकान उतारने के लिए अपने चेहरे को रिलेक्स करना चाहते हैं। जिसके लिए आप उन्हे फेस मास्क तोहफे में दे सकते हैं। इसके इस्तेमाल से उन्हे चेहरे पर ताजगी मिलेगा। साथ ही ये फेस मास्क आपके स्किन के पोर्स को खोलने में भी मदद करेंगे। आप फेस मास्क के कॉम्बो का एक गिफ्ट हेंपर तैयार कर गिफ्ट में दे सकते हैं।
3. सीरम
साल 2022 में सीरम का ट्रेंड काफी तेजी से सामने आया है। ऐसे में आप अपने करीबियों को सीरम भी उपहार के रूप में दे सकते हैं। फेस पर सीरम लगाने से स्किन से संबंधित कई समस्याओं से आपको छुटकारा मिलता है। ये आपके स्किन को फ्रेस रखने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं मेकअप में मौजूद कैमिकल से भी आपकी स्किन की सुरक्षा करता है।
4. आई क्रीम
इस भाग-दौर के समय में हम आपनी आंखों की देखभाल करना बिल्कुल भूल ही जाते हैं। लेकिन आपकी खूबसूरती आपके आंखों से ही दिखती हैं। ऐसे में आप अपने चाहने वालों को आई केयर के लिए आई क्रीम गिफ्ट में दे सकते हैं। ताकि वो अपनी आंखों की केयर कर सकें।
5. हेयर केयर
स्किन और आंखों के साथ हेयर केयर भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है। लड़कियां अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं। लेकिन अब लड़के भी अपने बालों की बहुत केयर करने लगे हैं। ऐसे में आप अपनों को हेयर केयर प्रोडक्ट्स को एक गिफ्ट हेंपर तैयार करके दे सकते हैं। उन्हें ये गिफ्ट जरूर पसंद आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
