Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा के दिन जरूर करें ये खास उपाय, जीवन की परेशानियां होंगी दूर
Govardhan Puja Remedies: हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं और भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि भगवान ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर वृंदावन वासियों की रक्षा की थी। इस दिन लोग गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा करते हैं और अन्नकूट का भोग लगाते हैं। इससे सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। गोवर्धन पूजा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। इन उपायों से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए, जानते हैं इन उपायों के बारे में -
गाय की सेवा करें
गोवर्धन के दिन की गई गौ सेवा भी बेहद समृद्धशाली सिद्ध होती है। गाय को इस दिन विशेष रूप से स्नान कराकर फूलों से सजाएं और उसे गुड़ व चारा खिलाएं। मान्यता के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन गाय की सेवा करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
गोवर्धन पर्वत की मिट्टी से करें पूजा
भारतीय परिवारों में गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा की जाती है। लेकिन यदि संभव हो तो गोवर्धन पर्वत की मिट्टी लाकर उससे पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह उपाय विशेष रूप से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि लाने वाला होता है। ऐसे में, अगर संभव हो तो जरूर इस विशेष उपाय को अपनाएं।

अन्नकूट भोग लगाएं
गोवर्धन पूजा के दिन आप विविध प्रकार के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाएं। मान्यता है कि जितने प्रेम और श्रद्धा से भोग लगाया जाता है, उतना ही भगवान प्रसन्न होते हैं और घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। साथ ही, परिवार में उन्नति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।
तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं
गोवर्धन के दिन गो सेवा, कृष्ण जी की आराधना करना तो फलदाई सिद्ध होता ही है। इसके साथ ही तुलसी मां का पूजन भी समृद्धि लाता है। तुलसी माता को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना गया है। गोवर्धन पूजा के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। यह उपाय घर में लक्ष्मी स्थायित्व और दरिद्रता दूर करने के लिए किया जाता है।
गोवर्धन धारण मंत्र का जाप करें
गोवर्धन पूजा के दिन निम्न मंत्र का 108 बार जाप करने से जीवन में संकटों का नाश होता है-
"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय गोवर्धनधराय नमः"
यह मंत्र भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करता है और घर में सुख-शांति बनाए रखता है। गोवर्धन पूजा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह प्रकृति, पशु-पक्षी और अन्न के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
