Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Govardhan Puja 2023 Ke Din Kya Na Kare: बंद कमरे में नहीं की जाती गोवर्धन पूजा, जानें और किन कामों की है मनाही
Govardhan Puja 2023 Ke Din Kya Na Kare: पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव के दौरान ही गोवर्धन पूजा भी की जाती है। दिवाली के अगले दिन आने वाले इस पर्व की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा के इस पर्व को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है।
इस दिन गोवर्धन भगवान, श्री कृष्ण और गौ माता की पूजा की जाती है। गाय को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र को उनकी गलती का एहसास कराया था। आइये जानते हैं गोवर्धन पूजा के दिन कौन से गलतियां करने से भगवान श्रीकृण नाराज हो सकते हैं और आपकी पूजा का फल अधूरा रह सकता है।

गोवर्धन पूजा के दिन क्या नहीं करना चाहिए:
1. गोवर्धन पूजा कभी भी बंद कमरे में नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। अन्नकूट बंद कमरे में न बनाएं। साथ ही घर के सभी सदस्य एकसाथ पूजा करें।
2. गोवर्धन पूजा के दिन गंदे कपड़े न पहनें। इस दिन धुले हुए सा वस्त्र पहनकर ही पूजा करें। इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें। कोशिश करें इस दिन पीले या हल्के नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें।
3. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के साथ गाय माता की पूजा और सेवा करने न भूलें।

4. गोवर्धन पूजा में परिक्रमा करने का बहुत महत्व है। नंगे पैर ही परिक्रमा करें। जूते चप्पल पहनकर परिक्रमा करने की गलती न करें।
5. यदि आपने परिक्रमा शुरू कर दी है तो उसे बीच में अधूरा छोड़ने की भूल न करें। परिक्रमा को अधूरा छोड़ना पाप माना जाता है।
6. गोवर्धन पूजा के दिन नशीली और तामसिक चीजों के सेवन से बचें। अंडा-मांस, शराब से दूरी।
7. यह प्रकृति से जुड़ा पर्व है। इस दिन किसी भी जीव जंतु, पेड़ पौधों आदि को भूलकर भी सताना नहीं चाहिए।
8. गोवर्धन पूजा के दिन किसी से भी लड़ाई झगड़ा न करें। किसी को अपशब्द न बोलें और न ही किसी का दिल दुखाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
