Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Grahan in 2024: इस साल लगेंगे कुल 4 ग्रहण, मार्च में होगी पहली घटना, नोट करें सभी डेट और सूतक काल
Surya Grahan and Chandra Grahan in 2024: कई लोगों को खगोलीय घटनाओं में काफी दिलचस्पी होती है और जब इसके साथ धर्म का मेल हो जाता है तो हम सभी इनसे जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसी ही घटना है ग्रहण का लगना, जिसे भारत में धार्मिक नजरिए से भी देखा जाता है।
ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है जो हर साल देखने को मिलती है। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को खासतौर पर ग्रहण जैसी बड़ी घटना का इंतजार रहता है। आने वाले साल 2024 में भी कुछ ग्रहण देखने को मिलेंगे।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष की तरह साल 2024 में कुल चार ग्रहण देखने को मिलेंगे। इनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। इस साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो मार्च महीने में लगने वाला है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2024 में लगने वाले सभी ग्रहण की तिथि, समय और सूतक काल के बारे में।
पहला चंद्र ग्रहण - 25 मार्च 2024
साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार की रात में लगेगा। इस ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा। यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। इसके अलावा यह यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ/ईस्ट एशिया, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागार, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भी नजर आएगा।
पहला सूर्य ग्रहण - 8 अप्रैल 2024
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार के दिन लगेगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस ग्रहण को मेक्सिको से होते हुए यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा, दक्षिण प्रशांत महासागर, नॉर्थ अमेरिका में देखा सकेगा। इसके अलावा इस ग्रहण का कुछ अंश कोस्टा रिका, अरूबा, डोमिनिका और जमाइका में नजर आएगा।
दूसरा चंद्र ग्रहण - 18 सितंबर 2024
साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण सितंबर की 18 तारीख को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह खगोलीय घटना यूरोप, नॉर्थ/ईस्ट साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा।
दूसरा सूर्य ग्रहण - 2 अक्टूबर 2024
इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर के दिन लगने वाला है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इस वजह से साल के आखिरी ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस सूर्य ग्रहण को प्रशांत महासागर, अटलांटिक, साउथ अमेरिका, अंटार्कटिका और नॉर्थ अमेरिका में देखा जा सकेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
