Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Magh Gupt Navratri 2024: इसी माह से शुरू होने वाली है गुप्त नवरात्रि, नोट करें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
Magh Gupt Navratri 2024 Kab Se Hai: सनातन धर्म के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा साक्षात नव रूपों प्रकट होकर अपने भक्तो का रक्षा करती है। नवरात्रि एक वर्ष में चार बार आती है। हिन्दू धर्म में दो प्रत्यक्ष नवरात्रि दो गुप्त नवरात्रि होते हैं।
हिन्दू पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ में मनाई जाती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा अर्चना गुप्त विधि विधान से की जाती है। इस वर्ष की माघी गुप्त नवरात्रि 10 फ़रवरी से प्रारम्भ हो रही है। जानते हैं माघी गुप्त नवरात्रि की तिथियां, कलश स्थापना मुहूर्त और 10 महाविद्या रूपों के बारे में -

माघ माह की गुप्त नवरात्रि 2024 तिथि
माघ माह की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी, शनिवार से शुरू होने जा रही है और इसका समापन 18 फरवरी, रविवार को होगा। माघ प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 10 फरवरी को सुबह 08:45 बजे होगी।
माघी गुप्त नवरात्रि 2024 कलश स्थापना मुहूर्त
इस साल गुप्त नवरात्रि के घट स्थापना का मुहूर्त 10 फरवरी को सुबह 08:45 बजे से 10:10 बजे तक रहेगा।
साथ ही कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त 10 फरवरी दोपहर 12:13 बजे से 12:58 बजे तक रहेगा।
गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्या की पूजा
सनातन धर्म में नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है। मान्यता है कि इस पर्व में देवी दुर्गा नव अलग अलग रूपों का पूजन होता है। वहीं गुप्त नवरात्रों के दौरान मां के 10 रूपों की पूजा की जाती है, जिसे 10 महाविद्याओं के नाम से भी जाना जाता है। इन महाविद्याओं की गुप्त विधि से पूजा सुख समृद्धि प्रदान करता है और मनोकामनाएं पूर्ति होती है। ये 10 महाविद्या हैं -
काली
तारा
छिन्नमस्ता
षोडशी
भुवनेश्वरी
त्रिपुर भैरवी
धूमावती
बगलामुखी
मातंगी
कमला
माघ मास के गुप्त नवरात्रि में नव दिनों में मां भवानी के इन 10 महाविद्याओं का पूजन किया जाता है। इस पूजन को तंत्र मंत्र के लिए खास माना जाता है। गुप्त नवरात्रि में बड़े बड़े अघोरियों तथा बैगाओ द्वारा पूजन किया जाता है। इस दौरान अराधना गुप्त रूप से होती है। उपासक को बहुत ही जल्द फल प्राप्त होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
