Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Guru Purnima 2023 Date: जानें जुलाई की किस तारीख को है गुरु पूर्णिमा, देखें मुहूर्त
Guru Purnima 2023 Date: भारतीय संस्कार में गुरु को श्रेष्ठ बताया गया है। गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश के साथ रखा जाता है। महर्षि वेदव्यास जी के जन्म दिवस के रूप में हर साल गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।
महर्षि वेद व्यास जी प्रकांड ज्ञाता थे और उन्होंने ही महाभारत जैसे महाकाव्य की रचना की थी। उनके ही नाम पर गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। गुरुजनों का आशीर्वाद पाने के लिए यह श्रेष्ठ दिन माना जाता है।

गुरु पूर्णिमा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आता है। साल 2023 में गुरु पूर्णिमा की तिथि को लेकर कई लोगों में असमंजस की स्थिति है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इस साल गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाएगी, साथ ही जानते हैं इस दिन बन रहे विशेष योग और शुभ मुहूर्त के बारे में।
गुरु पूर्णिमा 2023 कब है?
गुरु पूर्णिमा की तिथि: 3 जुलाई 2023, सोमवार
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ: रविवार 2 जुलाई 2023 को रात 08 जबकर 21 मिनट से
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का समापन: सोमवार 3 जुलाई 2023 को शाम 05 जबकर 08 मिनट पर

गुरु पूर्णिमा 2023 पर बन रहा है शुभ योग
इस साल गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत ही ख़ास रहने वाला है। इस मौके पर ब्रह्म योग और इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ही योग को बहुत शुभ बताया गया है।
गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त: 3 जुलाई को 10:15 से 11:15 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:15 से 1:30 तक
लाभ-अमृत मुहूर्त: शाम 4 बजे से 6 बजे तक
गुरु पूर्णिमा पूजा विधि

गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन पर आप सुबह जल्दी स्नानादि करके निवृत हो जाएं।
इसके भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु की पूजा करें।
इसके पश्चात् देवगुरु बृहस्पति और महर्षि वेदव्यास जी की पूजा करें। व्यास जी के जन्म दिवस पर ही गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।
इसके बाद आप अपने गुरु का पूजन करें। उन्हें नए वस्त्र, मिठाई, फल, श्रीफल, गुरु दक्षिणा आदि भेंट करें।
आप उन्हें प्रणाम करें और अपने बेहतर भविष्य के लिए उनसे खूब सारा आशीर्वाद लें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











