Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Guru Purnima 2024 Daan: गुरु पूर्णिमा के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, भाग्य पक्ष को मजबूत करते हैं ये काम
Guru Purnima 2024 Daan: सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का बहुत ही अधिक महत्व है। गुरू को भगवान का दर्जा दिया गया है। गुरु एक ऐसा शब्द है जो ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन का प्रतीक माना जाता है। गुरु व्यक्ति के अंधकार जीवन में ज्ञान रूपी प्रकाश डालकर उजाले में ले जाता है। गुरु जातक को सही मार्ग प्रदर्शित करते हैं। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
गुरु पूर्णिमा जिसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह दिन भगवान वेदव्यास जिन्हें महाभारत और अन्य हिंदू ग्रंथों के रचयिता के रूप में जाना जाता है, उनके सम्मान में मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा ज्ञान, शिक्षा और गुरुओं के प्रति कृतज्ञता दिखाने का एक प्रमुख त्यौहार है।

पंचांग के मुताबिक गुरु पूर्णिमा प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का भी एक प्रतीक माना जाता है। अब ऐसे में गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन पर दान करने का भी बहुत महत्व है। आइये विस्तारपूर्वक जानते हैं कि गुरु पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करने से शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
गुरु पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है?
गुरु पूर्णिमा पर पीले वस्त्र का करे दान
पीला रंग गुरु ग्रह का प्रिय रंग माना जाता है इसलिए गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पीले वस्त्र का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भाग्य का भी भरपूर साथ मिलता है।
गुरु पूर्णिमा के दिन करें केसर का दान
केसर को गुरु ग्रह का प्रिय माना जाता है। गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन पर केसर का दान बेहद ही अच्छा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि केसर का दान करने से ज्ञान, बुद्धि, विद्या और सफलता की प्राप्ति होती है। केसर का दान करने से गुरु के विशेष आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है और कुंडली में मौजूद गुरु दोष को भी यह दूर करता है।
गुरु पूर्णिमा के दिन करें घी का दान
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर घी का दान करना चाहिए। घी के दान को एक विशेष दान की मान्यता प्राप्त है। घी को भगवान विष्णु और गुरु ग्रह का प्रिय माना जाता है। यह विद्या का कारक भी माना जाता है इसलिए गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर घी का दान करने से व्यक्ति को उत्तम एवं सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
गुरु पूर्णिमा के दिन करें चने का दान
गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर चने का दान करना चाहिए। यह बहुत ही विशेष दान है। चने का दान करने से गुरु की कृपा सदैव बनी रहती है। इसके साथ ही कुंडली में स्थित गुरु दोष से भी मुक्ति मिलती है इसलिए इस शुभ दिन पर चने का दान विशेष रूप से करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
