Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Guru pushya Nakshatra: पूरे दिन रहेगा पुष्य नक्षत्र, जीवनभर सुख-समृद्धि के लिए करें ये एक काम
Guru pushya Nakshatra Par Kya Kare: गुरुवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो गुरु पुष्य योग का शुभ योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में यह दिन बहुत शुभ माना गया है। इस साल 22 फरवरी 2024 को गुरु पुष्य नक्षत्र बन रहा है।
साल के सबसे पावन दिनों में एक आज की तिथि रहने वाली है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, सौभाग्य सिद्धि और रवि योग का संयोग भी बन रहा है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता और शुभता में वृद्धि होने के साथ साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। गुरु पुष्य नक्षत्र में करें ये काम-

गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन क्या करना चाहिए?
1. यदि कोई जातक अपनी कुंडली में चांडाल दोष, पितृ दोष, विष दोष, अंगारक दोष, साढ़ेसाती, गुरु या शनि की दशा से परेशान है तो उन्हें गुरु पुष्य नक्षत्र के मौके पर विष्णु सस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। साथ ही पीली वस्तुओं का दान करें।
2. गुरु पुष्य योग में आप माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा के दौरान कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। भगवान विष्णु को पंचामृत, तुलसी के पत्ते, गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से आपका जीवन धन, संपत्ति, सुख और समृद्धि से भर जाएगा।
3. शास्त्रों के अनुसार गुरु पुष्य योग में पारद लक्ष्मी घर में स्थापित करना शुभ माना गया है, इससे धन की कमी दूर होती है।
4. इस दिन चांदी का एक चौकर खरीदकर लाएं और फिर उसका पूजन करें। कहते हैं ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है और परिवार के सदस्यों की उन्नति होती है।
5. गुरु पुष्य योग में सोना खरीदने से आपके सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी। सोना को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और यह देव गुरु बृहस्पति को भी प्रिय है। यदि आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो गुरु पुष्य योग में हल्दी खरीद लें, हल्दी आपके भाग्य को मजबूत करेगी, जिससे आपके कार्य सफल होंगे।
6. इस दिन बहीखाता, ज्वैलरी, सोना, चांदी, पीतल के पात्र, पीतल का हाथी, दक्षिणावर्ती शंख, पीले रंग के वस्त्र, प्रॉपर्टी या देव प्रतिमा खरीद सकते हैं। इन सभी को खरीदना आपके लिए विशेष सौभाग्यदायक रहेगा।
7. घर में सुख-समृद्धि का वास रहे, इसके लिए गुरु पुष्य योग में गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाना बहुत शुभ माना जाता है।
8. पारिवारिक कलह से मुक्ति और परिवार में प्रेम के लिए आरती के बाद कर्पूर से पीली सरसों जलाकर पूरे घर में घुमाएं।
9. पुष्य नक्षत्र में मंत्र दीक्षा, यज्ञ अनुष्ठान, उच्च शिक्षा ग्रहण करना, आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना, भूमि क्रय-विक्रय, और वेद पाठ आरंभ करना श्रेष्ठ माना जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
